Rajasthan Exit Poll Results: आज एग्जिट पोल बताएंगे किसकी बन रही सरकार, पिछले दो चुनाव में कैसा रहा आकलन?
Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर करीब दो घंटे बाद एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी। इससे पहले 2018 और 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए यहां जानिए...?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। प्रदेश के मतदाताओं ने पिछले चार चुनाव से सबसे ज्यादा 75.45 फीसदी मतदान किया। नई सरकार चुनने के लिए 74.72 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया तो 74.53 प्रतिशत पुरुषों ने भी मतदान किया। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी ये तो तीन दिसंबर को साफ होगा। लेकिन, गुरुवार को एग्जिट पोल से संभावित सरकार का अनुमान लग सकता है।
क्या कहता है 2018 का एग्जिट पोल
इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ साफ नहीं हो सका था। आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य के खाते में गईं थी। इसी तरह टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया था। एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा, 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम के बाद ये आंकड़े धरे रह गए थे। कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। देंखें, 2018 के एग्जिट पोट में किसे कितनी सीटें दी गईं थी।
| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| आजतक-एक्सिस माय इंडिया | 102-120 | 104-122 | 4-11 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 126 | 89 | 15 |
| रिपब्लिक- सी वोटर | 90-106 | 110-126 | 6-22 |
| एबीपी-सीएसडीएस | 94 | 126 | 0 |
| जन की बात | 118 | 105 | 7 |
| एमपी-नेता | 106 | 112 | 12 |
| न्यूज 24-पेस मीडिया | 98-108 | 110-120 | 12 |
एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनी
इससे पहले 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई। एनडब्ल्यूएस सीवोटर ने 130 सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं, कांग्रेस को 48 और अन्य को 21 सीटों पर जीतता दिखाया गया। इंडिया टीवी सीवोटर ने 118 सीट पर भाजपा, 64 पर कांग्रेस और 19 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया। परिणाम में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस सिर्फ 21 पर सिमट गई। देखें, 2013 के एग्जिट पोल के नतीजे...
| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य | |
| एनडब्ल्यूएस-सीवोटर | 130 | 48 | 21 | |
| एबीपी-नेल्सन | 105 | 75 | 20 | |
| इंडिया टीवी-सीवोटर | 118 | 64 | 19 | |
| ओआरजी-इंडिया टुडे | 105 | 76 | 19 |
कल आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें
चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। इसके बाद ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू होंगे। इन्हें आप Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर लाइव पढ़ सकेंगे। हलांकि, एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही साबित होंगे ये तीन दिसंबर को ही पता चलेगा।