{"_id":"6492ff1f68b96c816b043cfb","slug":"rajasthan-eunuchs-demand-reservation-from-the-government-in-nagaur-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: किन्नरों ने की सरकार से आरक्षण की मांग, कहा- समाज की मुख्यधारा में आने का हमें भी मौका दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: किन्नरों ने की सरकार से आरक्षण की मांग, कहा- समाज की मुख्यधारा में आने का हमें भी मौका दिया जाए
Wed, 21 Jun 2023 07:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2023 07:16 PM IST
सार
राजस्थान में नागौर जिले के किन्नरों ने सरकार से आरक्षण की मांग की है। उनका कहना है, स्थानीय निकाय चुनावों सहित अन्य चुनावों में भी हमारे लिए सीट आरक्षित की जाए। इससे हमें समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
किन्नरों ने की सरकार से आरक्षण की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में मेड़ता सिटी के किन्नर समाज पीठ की हवेली का लोकार्पण हुआ। सैकड़ों साल पुरानी हवेली का जीर्णोद्धार किया गया। इस दौरान प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी शामिल किन्नर हुए। चारभुजा मंदिर से किन्नरों ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से डीजे की धुन पर नाचते गाते किन्नर समाज पीठ की हवेली पहुंची। इस मौके पर किन्नरों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य और केंद्र सरकार स्थानीय चुनावों, लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण की व्यवस्था की जाती है। उसी प्रकार हम किन्नरों को भी आरक्षण दिया जाए, जिससे हम भी समाज की मुख्यधारा में जुड़ सके और समाज के लिए कुछ कर सकें।
विज्ञापन
किन्नरों ने कहा, सरकारें दावा करती हैं पर किन्नरों को हर कार्य के लिए ऑफिसों के चक़्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान किशनगढ़ की किन्नर रानी बाई भी मौजूद रही।
विज्ञापन