फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2023: Local Leaders Associated With Amar Ujala's Program 'Satta Ka Sangram' In Jalore

सत्ता का संग्राम: जालौर में चुनावी चर्चा; भाजपा ने कांग्रेस पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का लगाया आरोप

Sat, 18 Nov 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जलौर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: Local Leaders Associated With Amar Ujala's Program 'Satta Ka Sangram' In Jalore
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां जालौर विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।

विज्ञापन


विज्ञापन


'कांग्रेस सरकार फेल रही है'
अमर उजाला से बातचीत में भाजपा जालौर की जिला मंत्री शीला विश्नोई ने कहा कि अगर हम यहां पर कांग्रेस सरकार के कुशासन की बात करें तो भ्रष्टाचार एक नंबर पर है। कानून व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। पानी की समस्या है। शिक्षा के मामले में स्कूल-कॉलेजों में कमरे नहीं, टीचर्स नहीं हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि देवजी पटेल को उतारने की रणनीति ये थी कि जो हमारे पूर्व प्रत्याशी थे। वो पार्टी का हमारा समीकरण था कि 10 हजार से ज्यादा वोट से हारने वाले लोगों को टिकट नहीं देंगे। आपस में इनका ज्यादा झगड़ा हो रहा था। जयपुर जाकर तख्तियां दिखाना, विरोध करना। इसलिए पार्टी ने कहीं न कहीं जो जातीय बाहुबल था कि देना चौधरी समाज को ही है। चूंकि सांसद साहब (देवजी पटेल) तीन कार्यकालों से जीत रहे थे तो उन्हीं को दिया। उन्होंने कहा कि अभी का जो माहौल है उसके तहत मुकाबला ज्यादा तगड़ा नहीं, भाजपा ही जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पांच साल में मंत्री महोदय ने विकास की गंगा बहाई'
नगर परिषद पार्षद और कांग्रेस नेता हरीश परमार ने कहा कि मुकाबला बिल्कुल आसान है। देखिए पांच सालों में मंत्री महोदय ने विकास की एक गंगा बहाई है। मुख्य बात है कि उन्होंने सांचौर को जिला बनाया है। उन्होंने इतना बड़ा विकास का काम करवाया है कि सांचौर में पांच साल में एक विधायक को पांच स्कूल कर्मोन्नत के लिए मिलते थे, एक ही झटके में 167 स्कूल बनवाए हैं, कर्मोन्नत करवाए हैं। सांचौर में हमारे मंत्री 1978 में भीनमाल के कॉलेज में पढ़ते थे। आज उन्होंने पांच कॉलेज बनवा दिए हैं। दो आईटीआई कॉलेज सांचौर और चीतलवाड़ा, दो कॉलेज सांचौर और चीतलवाड़ा और एक संस्कृत महाविद्यालय खोला है। ट्रामा सेंटर यहां बना है। स्मृति वन आप देखो कि सांचौर को एक मिनी माउंटआबू जैसा बना दिया है। इतने विकास के नए नए आयाम यहां स्थापित किए गए हैं। उसी एक कारण है कि सांचौर में सुखराम विश्नोई की लहर है। वे 25 हजार वोटों से यहां पर फतह करेंगे।


'रेवड़ियों की तरह जिले बनाए'
वहीं, भाजपा नेता शीला विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी 25 हजार वोटों से हारेंगे। उन्होंने कहा कि जिला बनाने का श्रेय सुखराम जी को नहीं जाता है। खुद सीएम अशोक गहलोत जी ने कहा था कि सुखराम जी सो रहे थे और सुबह पता चला कि जिला बना गया। इसलिए सुखराम जी का जिला बनाने में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने रेवड़ियों की तरह जिले बनाए, जिलों का समीकरण ध्रुवीकरण है। हालांकि हम जिले के सपोर्ट में हैं। शीला ने कहा कि ट्रामा सेंटर भामाशाहों की मदद से बना है और स्मृतिवन भी भामाशाहों के सहयोग से बना है। सरकार दूसरों का श्रेय लाना चाहती है।

'नर्मदा का मैनेजमेंट बहुत खराब रहा'
भाजपा नेता व किसान मोर्चा अध्यक्ष अमराराम चौधरी ने आरोप लगाया कि इन्होंने (कांग्रेस सरकार) नर्मदा का बेड़ा गर्क कर रखा है। इतना भ्रष्टाचार है। लोगों ने खेतों में फसल बोई, कद्र की, खर्चा किया, लेकिन पानी पहुंचा ही नहीं। इस वजह से फसल बर्बाद हो गई और किसान परेशान हैं। पिछले तीन सालों से यही हाल है। उन्होंने कहा कि पानी की वितरण व्यवस्था बहुत खराब है, सफाई पद्धति में सफाई करने का ठेका दिया जाता है। सफाई केवल कागजों में होती है। उन्होंने कहा कि विधायक ने कुछ काम किए भी, लेकिन नर्मदा मैंनेजमेंट पिछले चार-पांच सालों से बहुत खराब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed