फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2023: In Sanchaur, Shekhawat called the assembly elections a religious war.

Rajasthan Elections 2023: संचौर में शेखावत बोले- चुनाव धर्मयुद्ध के बराबर; झूठ बोलने वालों को हटाने की जरूरत

Mon, 06 Nov 2023 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संचोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संचोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

Rajasthan Elections 2023: सांचौर में भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जाति-पाति से ऊपर उठकर वोट करें।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: In Sanchaur, Shekhawat called the assembly elections a religious war.
गजेंद्र शेखावत संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांचौर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और भ्रष्टाचार की जगह सुशासन देने वाली भाजपा सरकार बनानी है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करें।

विज्ञापन


विज्ञापन


शेखावत सोमवार को सांचौर में भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर ये सरकार राज्य में आई है। किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया, लेकिन नहीं किया। उल्टे किसानों की जमीन नीलाम करवा दी। फसल बीमा में चोट की। इस सरकार ने किसानों से बाजरे की खरीद नहीं की। आत्म स्वाभिमानी किसान राजस्थान में भी आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया
उन्होंने कहा कि युवकों से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन नहीं दिया। उल्टा पेपर लीक करवा दिए। युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया। गहलोत कहते थे पेपर लीक में कोई अधिकारी और राजनेता शामिल नहीं है, लेकिन बाद में अधिकारी भी पकड़े गए। नेता भी पकड़े गए। ये भी जांच का विषय है कि पेपर लीक के सारे सांचौर तक कैसे जुड़ गए?
सरकार ने राजस्थान के मुंह पर कालिख पोतने का पाप किया 

शेखावत ने कहा कि जिस राजस्थान की पहचान मीरा बाई की भक्ति, पन्नाधाय की स्वामिभक्ति, पद्मीनी के जौहर और कर्माबाई के खींच से थी। उस राजस्थान की पहचान अब महिला अत्याचार वाले प्रदेश के रूप में हो गई है। गहलोत सरकार ने राजस्थान को रेप की कैपिटल बना दिया। इस सरकार ने राजस्थान के मुंह पर कालिख पोतने का पाप किया है।

अब कई अधिकारी और नेता जेल जाएंगे
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी के राज में घर-घर बिजली योजना आई। गरीबों को उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन दिया। स्वच्छता अभियान चलाया। आजादी के 70 साल तक भी महिलाएं घरों से बाहर शौच के लिए जाती थीं। उस कलंक को दूर किया। प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई। हर घर नल योजना बनाई। हालांकि, जल जीवन मिशन सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं में राज्य में अच्छा काम नहीं हो रहा। जल जीवन मिशन योजना में राज्य को तीस हजार करोड़ पैसा दिया। फिर भी यह राज्य पूरे देश में निचले पायदान पर है। मिशन में भ्रष्टाचार हो गया। ईडी ने जांच शुरू की है, अब कई अधिकारी और नेता जेल जाएंगे।

चुनाव धर्मयुद्ध के बराबर 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये चुनाव धर्मयुद्ध के बराबर है। झूठ को हटाकर सत्य को जितना है। भ्रष्टाचार को हराकर सुशासन को लाना है। सनातन पर चोट हो रही है। सदियों से भारत की सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। कई विदेशी आंक्रांता आए, लेकिन राजस्थान के वीर बांकुरों ने सनातन को जिंदा रखा, लेकिन आज कांग्रेस के लोग इस सनातन पर हमला कर रहे हैं। इस सनातन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

माफियाराज पनपा 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया राज पनप रहा है। खनन माफिया, पेपर लीक माफिया, बजरी माफिया और भी न जाने कितने प्रकार के माफिया पनप गए। आपने एक वोट गलत दिया तो माफिया पनप गए। आपने मोदीजी को एक वोट दिया तो साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आ गए। 


कांग्रेस की गारंटियों पर किसी का भरोसा नहीं 
शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार इस कार्यकाल में फेल हो गई। पुरानी गारंटियां फेल हो गईं। अब नई गारंटियां दे रहे हैं, जिसका किसी को विश्वास नहीं है। अन्नपूर्णा सामग्री किट में मिलावटी सामान दिया। किसान को बिजली नहीं दी। इससे फसल बर्बाद हो गई। फिर नई गारंटी गोबर खरीदने की दी। केंद्र सरकार ने गोबरधन योजना चलाई थी। इसमें गोबर गैस प्लांट लगाना था। लेकिन इस सरकार ने पूरे राज्य में मात्र तीन प्लांट लगाए हैं। 

राजस्थान में सुशासन की सरकार बने 
उन्होंने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि राजस्थान में शांति कायम हो। यहां भाईचारा हो। सुशासन की सरकार बने। भ्रष्टाचार रहित सरकार बने। राजस्थान में अपूर्व क्षमता है। खनिज संसाधन है। सब राजस्थान में उपलब्ध है। इनके दोहन की जरूरत है। सरकार की मानसिकता की कमी है। भाजपा राजस्थान को नंबर वन बनाएगी। सांचौर तक नहर बना कर पोर्ट बनाने की कल्पना है। इसके लिए भाजपा की सरकार बनाने का निवेदन करना है। जाति के बंधन से ऊपर उठ जाहिए। राजस्थान के सपनों को पूरा करने के लिए, राजस्थान का सम्मान पूरा करने के लिए भाजपा सरकार बनाएंगे। ऐसा संकल्प लेकर आप यहां से जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed