फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2018: Vasundhara raje hits out at sachin pilot, son in law of Farooq Abdullah

राजस्थान चुनाव 2018: वसुंधरा राजे का सचिन पायलट पर पलटवार, फारूक अब्दुल्ला से रिश्ता याद दिलाया

Mon, 05 Nov 2018 03:44 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Elections 2018: Vasundhara raje hits out at sachin pilot, son in law of Farooq Abdullah
वसुंधरा राजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। राजस्थान में सत्ता के खिलाफ हवा का रूख देख मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना सबसे इमोशनल कार्ड खेला। राजे ने कहा कि राजस्थान में वह बहू बन कर आई हैं और अब उनकी अर्थी ही यहां से जाएगी। वसुंधरा राजे का यह बयान सचिन पायलट के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म स्थान के बारे में पूछा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में रविवार देर शाम पत्रकारों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह में थी। सचिन पायलट के बयान के बारे में पूछे जाने पर वसुंधरा को कहना पड़ा कि उनकी अर्थी ही राजस्थान से उनका नाता तोड़ सकती है। साथ ही राजे ने सचिन पायलट के ससुराल पक्ष पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के जन्म स्थान और कर्म स्थल के बारे में बयान दिया था। उसमें उन्होंने उन्हें बाहरी नेता करार करने की बात कही थी। इसके जवाब में वसुंधरा राजे ने उनके ससुराल जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के परिवार से जोड़कर एक भावुक बयान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सचिन पायलट ने फारूक अब्दुल्लाह की बेटी सारा से शादी की है। साथ ही राजे ने अपनी अर्थी और शादी के बाद अपने कर्म स्थल को राजस्थान से जोड़कर महिलाओं और राजस्थान के वोटरों के बीच एक भावनात्मक कार्ड खेलने का प्रयास किया। 

राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं और दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी हुई है। ऐसे में वसुंधरा राजे द्वारा खेला गया यह कार्ड कांग्रेस के लिए उल्टा पड़ सकता है क्योंकि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला अक्सर हिंदू विरोधी और कुछ मामलों में कश्मीर की आजादी की बात करते रहे हैं। 


वसुंधरा राजे के इस बयान को ना केवल हिंदू वोट बैंक को एकजुट करने के तौर पर देखे जा रहा है बल्कि महिलाओं और राजस्थान की भावनाओं के इस्तेमाल कर अपने प्रति सहानुभूति पैदा किए जाने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed