राजस्थान चुनाव 2018: भाजपा के बागी मानवेंद्र सिंह कांग्रेस के हुए, राहुल से मिलने के बाद ली सदस्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ली। मानवेंद्र के साथ उनकी बहू चित्रा सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। मानवेंद्र राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं।
मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा, "मैं आज सुबह राहुल गांधी से मिला और उन्होंने मेरा पार्टी में स्वागत किया। मुझे विश्वास है कि मेरे समर्थक मुझे अपना समर्थन देना जारी रखेंगे।"
Delhi: Manvendra Singh joins Congress party, says, "I met Rahul Gandhi in the morning today and he welcomed me into the Party. I have confidence that my supporters will continue to support me." pic.twitter.com/D7rrgXbAM3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 17, 2018
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी इस खबर की पुष्टि की थी। पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और मानवेंद्र के शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा।
बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह ने बीते 22 सितंबर को बाड़मेर में रैली कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ रही। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था।
बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। इससे उनको निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा था। उस चुनाव में जसवंत सिंह हार गए थे। उसी समय से जसवंत सिंह का परिवार भाजपा से नाराज चल रहा था।