{"_id":"5c0f5f01bdec224154008532","slug":"rajasthan-elections-2018-congress-will-get-full-majority-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव 2018: मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले गहलोत, यह आप राहुल जी से पूछिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव 2018: मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले गहलोत, यह आप राहुल जी से पूछिए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। गहलोत ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि निश्चिंत रहिए, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल आप राहुल जी से पूछिए। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी एक साल पहले आज ही के दिन अध्यक्ष बने थे। यह जीत तोहफा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी और विधायक करेंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेता मिलकर लड़े और जीत में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Ashok Gehlot, Congress on #RajasthanElections results: Congress has won the mandate. No.s can go up & down but public's mandate is in the favour of Congress. We will get clear majority, still we would want independent candidates & parties other than BJP to support us if they want pic.twitter.com/BOuqebSkJk
— ANI (@ANI) December 11, 2018विज्ञापन