{"_id":"6566cd4f4be46c501002f374","slug":"rajasthan-election-security-arrangements-made-for-counting-of-votes-in-dausa-on-december-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव संपन्न, अब 3 दिसंबर को होगी मतगणना, सुरक्षा की होगी चाकचौबंद व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव संपन्न, अब 3 दिसंबर को होगी मतगणना, सुरक्षा की होगी चाकचौबंद व्यवस्था
Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
सार
Rajasthan Election: राजस्थान में सर्वाधिक संवेदनशील माने जाने वाले दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 25 नवंबर को संपन्न हो गए अब वोटों की गणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि ये गणना पडिंत नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रारंभ होगी। जिसके लिए सुरक्षा के तमाम इंतेजामत पूरे कर लिए गए है।
विज्ञापन
सुरक्षा की होगी चाकचौबंद व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई के 238 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाये गये मतगणना कक्ष 218-ए में ईवीएम के लिए 14 टेबलों तथा पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबलों सहित कुल 19 टेबलों पर 17 राउंड में की जाएगी। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र महवा के 230 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाये गये मतगणना कक्ष 201 में ईवीएम के लिए 5 एवं पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबल तथा मतगणना कक्ष 89 में ईवीएम के लिए 9 टेबल सहित कुल 19 टेबलों पर 17 राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन
सिकराय के 267 मतदान केन्द्रों की होगी मतगणना
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सिकराय के 267 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाये गये मतगणना कक्ष 212 में ईवीएम के लिए 5 एवं पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबल तथा मतगणना कक्ष 215 में ईवीएम के लिए 9 टेबल सहित कुल 19 टेबलों पर 20 राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन
दौसा के 236 मतदान केन्द्रों की होगी मतगणना
इधर, विधानसभा क्षेत्र दौसा के 236 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाये गये मतगणना कक्ष 209 में ईवीएम के लिए 14 टेबलों तथा पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबलों सहित कुल 19 टेबलों पर 17 राउंड में की जाएगी। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र लालसोट के 264 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाये गये मतगणना कक्ष 206 ईवीएम के लिए 12 टेबलों तथा पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबलों सहित कुल 17 टेबलों पर 22 राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन