फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: Sachin Pilot Zindabad slogans in front of Congress Supervisor Pratap Singh Khachariawas

Rajasthan Election: कांग्रेस पर्यवेक्षक खाचरियावास के सामने लगे दौसा बचाओ और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे

Tue, 29 Aug 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसां Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Aug 2023 08:10 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में दौसा की सीटों से दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों से कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने आवेदन लिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा नेता राजस्थान की जनता को प्रदेश में किए काम नहीं गिनाएंगे, तब तक उनके बीच जगह नहीं बना पाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Sachin Pilot Zindabad slogans in front of Congress Supervisor Pratap Singh Khachariawas
दौसा पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव तैयारी और उम्मीदवारों पर मंथन करने के लिए दौसा पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने और मंत्रियों की उपस्थिति में दौसा बचाओ के नारे के साथ मंत्रियों के हाय-हाय के नारे लगे। प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मौके पर भाजपाइयों को चैलेंज किया कि वह 5-6 घंटे अपने कार्यालय में बैठकर मंथन करें। राजस्थान की जनता को पिछले 9 साल में केंद्र के शासनकाल में हुए कामों की गिनती करवाएं, तब राजस्थान में भाजपा वाले जगह बना पाएंगे।

विज्ञापन


राजस्थान में विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों से आवेदन लेने कांग्रेस पर्यवेक्षक और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास दौसा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री ममता भूपेश और कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे। जिले के सर्किट हाउस में उम्मीदवार अपना-अपना आवेदन दे रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच दौसा से उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने आए राधेश्याम नांगल गोविंद के समर्थकों ने 'दौसा बचाओ' के नारे लगाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद नेताओं जैसे तैसे नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाया, इसके बाद मामला शांत हुआ। इसी तरह सिकराय विधानसभा से दावेदारी पेश कर रहे डीसी बैरवा के समर्थकों ने सिकराय बचाओ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस में मंत्री खाचरियावास ने दौसा की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए दावेदारी पेश करने वाले नेताओं से आदेवन लिए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।  

मीडिया से बात करते हुए खाचरियावास ने कहा-  बीजेपी के नेता अब तक प्रदेश में चुनावी माहौल नहीं बना पाए। इसीलिए  केंद्र का कोई ना कोई नेता बार-बार राजस्थान आ रहा है। अब तो जनता भी पूछने लगी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रोज अपने काम गिनाते हैं, उनके मंत्री भी अपने-अपने काम गिनाते हैं, तुम लोगों ने क्या काम किया, वह भी लोगों को बताओ?


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के काम राजस्थान में गिनवा रहे  हैं। जब तक वे राजस्थान में किए गए काम नहीं बताएंगे, तब तक प्रदेश की जनता के बीच जगह नहीं बना पाएंगे। खाचरियावास के मीडिया से बात करने के दौरान ही पायलट समर्थकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाना शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed