फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election : Rahul Sonia, Siddhu and Raj Babbar will fight with Modi, Shah, Yogi and Hema

राजस्थान विधानसभा चुनाव : मोदी, शाह, योगी व हेमा से टक्कर लेंगे राहुल, सोनिया, सिद्धू और राज बब्बर

Fri, 23 Nov 2018 06:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Election : Rahul Sonia, Siddhu and Raj Babbar will fight with Modi, Shah, Yogi and Hema

भाजपा इतिहास बनाए रखने के लिए तो कांग्रेस पिछला दाग मिटाने के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूरा दम-खम लगा रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राजस्थान से भाजपा की 163 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की 21 सीटों के साथ ऐतिहासिक हार हुई थी। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थमते ही दोनों पार्टियों के मुख्य स्टार प्रचारक राजस्थान में डेरा डालेंगे और परिणामों को अपने हक में मोड़ने के लिए जी-जान लगाएंगे। प्रचार में प्रदेशभर में पार्टी के प्रचार के लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने 40-40 ग्लोबल अपील वाले दिग्गज नेताओं को तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 से प्रचार की शुरुआत करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दौरा शुक्रवार से है। भाजपा को अच्छी तरह पता है कि पिछली मोदी लहर से आसान और बम्पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार हालात वैसे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों को पार करवाएंगे ये दिग्गज

भाजपा को एंटी इनकम्बैंसी और कर्मचारियों व कुछ समाजों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इस माहौल में प्रचारकों को मतदाताओं को लुभाने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ेगा। भाजपा की प्रचार कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और फायर ब्रांड व हिंदुत्व का झंडा बुलंद रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरीखे नेता संभालेंगे। योगी आदित्यनाथ से हिंदू वोटर और खास तौर पर नाराज चल रहे यहां के राजपूत समाज के वोटरों को आकर्षित किया जाएगा।

लाभ उठाने के लिए तैयार कांग्रेस के सूरमा

कांग्रेस उत्साहित और आशान्वित है कि हवाओं का रुख विरोधी पार्टी के थोड़ा खिलाफ चल रहा है। इस माहौल का फायदा उसके प्रचार को और धार देगा। कांग्रेस में इनसे टक्कर लेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्र में दो बार यूपीए सरकार बनाने में सफल रहीं यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपने लच्छेदार भाषणों व तुकबंदियों के कारण जाने जाने वाले पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू। हालांकि और भी नेता हैं, जो राजस्थान भर में दौरा करेंगे। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं, लेकिन मुख्य स्टार प्रचारकों के दौरे 22 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।
 
भाजपा के मुख्य स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, उमा भारती, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि हैं। जबकि कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मानवेंद्र सिंह, रामेश्वर डूडी आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed