फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election Protest in Udaipur and Chittorgarh on BJP Candidate second list Chandrabhan Akya CP Joshi

Rajasthan BJP List: दूसरी सूची पर विरोध शुरू, टिकट कटने पर आक्या बोले- जोशी ने खुन्नस निकाली; यहां भी नाराजगी

Sat, 21 Oct 2023 11:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 Oct 2023 11:29 PM IST
सार

Rajasthan BJP Second List: भाजपा की दूसरी सूची पर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या टिकट कटने से काफी नाराज नजर आए। उन्होंने सीपी जोशी पर गंभीर आरोप लगाए। बाकी कुछ अन्य जिलों में विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan Election Protest in Udaipur and Chittorgarh on BJP Candidate second list Chandrabhan Akya CP Joshi
चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने के बाद अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अलवर समेत कुछ अन्य जगह भी कार्यकर्ता प्रत्याशियों के विरोध में उतर आए हैं। चित्तौड़गढ़ में चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कट गया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उदयपुर में भाजपा के ताराचंद जैन को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध हो रहा है। बूंदी विधानसभा सीट से प्रत्याशी अशोक डोगरा के खिलाफ नाराजगी समाने आई है। वहीं, अलवर शहर से लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाए गए संजय शर्मा का भी विरोध हो रहा है। दूसरी सूची से नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ उनके ही गृह जिले में जकर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़: टिकट कटने से नाराज आक्या बोले- जोशी खुन्नस निकाल रहे 
चित्तौड़गढ़ से दो बार जीतकर विधायक बने चंद्रभान सिंह आक्या का दूसरी सूची में टिकट कट गया। यहां से नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया है। राजवी इस सीट से पहले दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि भाजपा इस बार भी आक्या को उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। टिकट कटने पर आक्या ने कहा- जोशी ने मेरे साथ खुन्नस निकाली है। उन्होंने कहा- ये झगड़ा पुराना है। जब मैं एबीवीपी का कार्यकर्ता था, उस समय सीपी जोशी एनएसयूआई में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वे एनएसयूआई से प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट भी बने। कॉलेज टाइम में और फिर पंचायत समिति के झगड़े चलते आए। सीपी जोशी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए, तब से उनके मन में मेरे लिए खुन्नस है। इसी कारण से उन्होंने मेरा टिकट काटा है। मुझे इसकी जानकारी पहले से ही थी। आगे क्या करूंगा, इसका फैसला जनता और मेरे कार्यकर्ता करेंगे। बतादें कि विरोध को देखते हुए सीपी जोशी के घर के बाहर पुलिस तैनात करनी पड़ गई।  

बूंदी: अशोक डोगरा का विरोध, पुतला फूंका
अशोक डोगरा को भाजपा ने बूंदी सीट से प्रत्याशी बनाया है। डोगरा यहां से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। शनिवार को सूची में उनका नाम सामने आने के बाद विरोधी गुट ने डोगरा का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर उनका पुतला भी फूंका गया। 



उदयपुर:  सिंघवी बोले- तो आर-पार की लड़ाई होगी   
यहां से भाजपा ने ताराचंद जैन को उम्मीदवार बनाया है। जैन का नाम सामने आने के बाद उप महापौर पारस सिंघवी ने खुलकर अपनी बात रखी और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी निशाने पर लिया। सिंघवी ने कहा कि कटारिया उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। जिस ताराचंद जैन को टिकट दिया गया है उन्होंने पांच साल पहले पार्टी को हराने का काम किया था।  पार्टी अपने फैसले पर फिर से विचार करें नहीं तो आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी।  


अलवर में भी लगे भाजपा के खिलाफ नारे 
भाजपा ने अलवर शहर से लगातार दूसरी बार संजय शर्मा को टिकट दिया गया है। शर्मा का नाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा और ओम माथुर के खिलाफ नारे लगाए गए। साथ ही शर्मा का पुतला भी फूंका गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed