{"_id":"653f30b9d9bad2c20e07e319","slug":"rajasthan-election-people-from-minority-community-in-jaisalmer-supported-bjp-in-large-numbers-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: जैसलमेर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने दिया बीजेपी को बड़ी संख्या में समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: जैसलमेर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने दिया बीजेपी को बड़ी संख्या में समर्थन
Mon, 30 Oct 2023 09:57 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:57 AM IST
सार
जैसलमेर जिले के पोकरण में अल्पसंख्यक समुदाय के कई कद्दावर नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए महंत प्रतापपुरी महाराज ने सभी को बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा 2023 की चुनावी चौसर के दौरान बीजेपी प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के पक्ष में जैसलमेर रोड स्थित सरवर खां एडवोकेट के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग 650 मुस्लिम समाज के लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक साग सिंह भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवर, उप प्रधान मजुरदीन मेहर सहित कई लोग उपस्थित रहे। महंत प्रताप पुरी महाराज ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि आज के शुभ दिन में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा हजारों की तादाद में एक साथ बीजेपी की सदस्यता सरवर खां एडवोकेट के नेतृत्व में की है। यह नजारा देखकर मैं भाव विभोर गया हूं कि अल्लाह ताला एवं ईश्वर की कृपा से बीजेपी के लिए मिशन 2023, 2024 चुनाव की रंगत ही कुछ और बदल दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सचमुच में सरवर खां बीजेपी के लिए एक सरोवर बनकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों के सम्मिलित होने एवं परंपरागत कांग्रेस पार्टी के मतदाता भाजपा में आने से राष्ट्र व प्रदेश दिन दूनी रात चौगुनी विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। वहीं, एडवोकेट सरवर खां ने अपने उद्बोधन के दौरान सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन