फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election Mallikarjun Kharge says 25 BJP MP including PM Modi also betrayed public

Rajasthan Election: खरगे बोले- PM मोदी सहित BJP के 25 सांसदों ने भी जनता को धोखा दिया, कांग्रेस सरकार बनाएगी

Mon, 16 Oct 2023 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 09:30 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी सहित राजस्थान के 25 सांसदों ने भी प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। लाल डायरी में लिखा है कि राजस्थान में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी। खरगे ने कहा, राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आरोग्य की दृष्टि से आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Mallikarjun Kharge says 25 BJP MP including PM Modi also betrayed public
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के बारां जिले में ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ईआरसीपी जन जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा में खरगे ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के 25 सांसद हैं और मोदी सरकार में कई केंद्रीय मंत्री हैं। जनता ने भाजपा सांसदों को चुनकर संसद भेजा, मगर यह भाजपा सांसद राजस्थान को न पैसा दिला पाए और न ही पानी। पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि भाजपा के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जमकर तारीफ़ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वह सिंचाई योजना के लिए पैसे देंगे, लेकिन आज तक उसका पता नहीं है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार खुद 25 हजार करोड़ रुपये खर्च कर इस परियोजना को आगे बढ़ा रही है। मगर मोदी सरकार ने इसके लिए पैसे नहीं दिए। राजस्थान में पानी की समस्या है, लेकिन ऐसी योजनाओं में भी मोदी सरकार मदद नहीं करती। राजस्थान से भाजपा के 25 सांसद हैं और मोदी सरकार में कई केंद्रीय मंत्री हैं। जनता ने जिन सांसदों को चुनकर भेजा, वो भी राजस्थान को न पैसा दिला पाए और न ही पानी।
विज्ञापन


उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए मनरेगा का पैसा भी राज्यों को नहीं दे रही है। राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आरोग्य की दृष्टि से आगे बढ़ाया है। गरीबों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनेक कदम उठाए हैं। ये सब कुछ जनता के लिए किया गया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने 21 लाख किसानों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य का अधिकार दिया। राजस्थान में कई लोगों को पैसे की कमी के कारण इलाज कराने में परेशानी होती थी। कांग्रेस सरकार उनके लिए चिरंजीवी योजना लेकर आई, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होता है। कांग्रेस सरकार ने शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की। बिजली बिल में राहत दी और सिलेंडर 500 रुपये में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राजस्थान सरकार ने गारंटी दी'
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान सरकार ने गारंटियां दी और वह पूरी की। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देगें, 15 लाख रुपये देंगे, लेकिन कुछ नहीं दिया। पीएम मोदी अपनी जुबान से मुकर गए, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सभी वादे पूरे किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में लाल डायरी का जिक्र किया था। लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में फिर से कांग्रेस आने वाली है। खरगे ने कहा कि आज अमीर और गरीब में खाई बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र देश की संपत्ति लूट रहे हैं। मोदी सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ कर देती है, वहीं जब किसान-गरीब कर्ज माफ करने की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां-गोलियां चलाई जाती हैं।


जातिगत जनगणना होगी तो...
खरगे ने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। जातिगत जनगणना होगी तो ओबीसी वर्ग को उसका हक मिलेगा। खरगे ने कहा कि जनता कह रही है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार आनी चाहिए। इसलिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करना होगा। क्योंकि जब फिर से राजस्थान में कांग्रेस सरकार आएगी, तो साल 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस सरकार आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed