Rajasthan Poll: PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, खरगे ने किया पलटवार, जानें मामला?
Election Commission: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को पीएम मोदी पर कसे गए दो तंजों को लेकर नोटिस जारी किया है। कल तक राहुल से इसका जवाब मांगा गया है। जानें पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभाओं में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए उप पर सियासत गरमा गई है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इसमें पीएम मोदी को 'पनौती' और 'जेबकतरे' कहने के मामले में 25 नवंबर तक राहुल गांधी से जवाब देने को कहा गया है।
जानें राहुल ने क्या कहा?
- राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था- पीएम का मतलब है, पनौती मोदी। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया।
- इसके अलावा जिस जेबकतरे वाले तंज पर नोटिस जारी किया गया है उसकी कहानी राहुल गांधी लगभग हर सभा में सुना रहे हैं। कहते हैं- 'जेब काटने के लिए तीन लोग आते हैं। एक जेब कतरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। दूसरा पीछे से अकार जेब काटता है। तीसरा खड़ा होकर देखता रहता है और आक्रमण करने की फिराक में रहता है। जेब कतरे की तरह ध्यान भटकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जेब काटने वाले अदाणी है और लाठी मारने वाले अमित शाह हैं।

भाजपा ने की थी शिकायत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कह दिया था। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी।
खरगे बोले- उन्हें भेजने दीजिए, हम जवाब देंगे
चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी को दिए गए नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "उन्हें नोटिस भेजने दीजिए, हम इसका जवाब देंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसी कोई गंभीर टिप्पणी नहीं की गई है। चुनाव चल रहा इसलिए हाइप क्रिएट किया जा रहा है। हम नोटिस का जवाब देंगे। जिस तरह से चुनाव में डराने की कोशिश कर रहे हैं वो ठीक नहीं है। चुनाव के बीच हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का उपयोग किया जा रहा है।"
ये भी पढ़ें ...
PM मोदी पर सीधा हमला, अदाणी, OBC और जेब कतरा; राहुल गांधी के चुनावी भाषणों में ये मुद्दे समान