फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: Cash worth Rs 38 lakh seized in blockade

Rajasthan Election 2023: नाकाबंदी में 38 लाख रुपये की नकदी जब्त, 16 देशी कट्टे-बंदूक बरामद, 25 प्रकरण दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 02:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 02:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के लागू होते ही जिले की सीमा में पहुंचने वाली गाड़ियों और बसों आदि की लगातार तलाशी की कवायद तेजी से चल रही है। इस दौरान संदिग्ध संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Cash worth Rs 38 lakh seized in blockade
हाईवे पर गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के लागू होते ही धौलपुर प्रशासन एवं पुलिस पूरी सख्ती से जुटी हुई है। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेन्द्र प्रताप सिंह के सुपरवीजन में धौलपुर पुलिस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने, बदमाशों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष मिशन मोड पर कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


जिले में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। पुलिस तलाशी अभियान छेड़े हुए है। जिले की सीमा में पहुंचने वाली गाड़ियों और बसों आदि की लगातार तलाशी की कवायद तेजी से चल रही है। इस दौरान संदिग्ध संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है। चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाद अवैध हथियारों की धरपकड़ में 25 प्रकरण दर्ज कर 16 अवैध देशी कट्टे/बंदूक और सात धारदार चाकू के साथ 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए बदमाश एवं असामाजिक तत्व पूरी तरह से पुलिस के रडार पर हैं। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के अलग-अलग थानों की टीमों द्वारा अभी तक 25 प्रकरण दर्ज कर एक बंदूक 315 बोर, 15 अवैध देशी कट्टा 315 बोर, सात धारदार चाकू सहित 20 कारतूस जब्त करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अलग-अलग कार्रवाई
उन्होंने ने बताया नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग अभियान में चार अलग-अलग कार्रवाई में करीब 38 लाख की नकदी जब्त की गई है। निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अवैध नकदी की आमद रफत के सम्बन्ध में नाकाबंदी के दौरान विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के परिणाम स्वरूप चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अब तक थाना निहालगंज पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 28 लाख की राशि संदिग्ध पाये जाने पर, सागरपाडा पुलिस चौकी द्वारा नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार से संदिग्ध 2.50 लाख रुपये की राशि, हाऊसिंग बोर्ड पुलिस चौकी द्वारा नाकाबंदी के दौरान बाड़ी की तरफ से आ रही एक कार से संदिग्ध 3 लाख की राशि व मनियां पुलिस द्वारा बरैठा पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में 4.50 लाख की राशि संदिग्ध पाये जाने पर जब्त की गई है। 


कुल 38 लाख रुपये की राशि जब्त
आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल 38 लाख रुपये की राशि संदिग्ध पाये जाने पर जिले भर में जब्त की गई है। एसपी ने बताया अवैध शराब की धरपकड़ अभियान में 26 प्रकरण दर्ज कर 1285 अवैध देशी शराब के पव्वे एवं 24 लीटर हथकड़ी शराब जब्त कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि धौलपुर पुलिस निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव करवाने के प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिले में पूर्ण चौकसी रखी जा रही है| अवैध गतिविधियां, असामाजिक तत्व एवं अपराधी पुलिस की रडार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed