फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: BJP candidate Dungarpur says after winning, I will get corruption in Lalsot investigated

Rajasthan Election 2023: BJP उम्मीदवार डूंगरपुर बोले, जीतने के बाद लालसोट में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाऊंगा

Wed, 11 Oct 2023 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

Rajasthan Assemly Election 2023: लालसोट से बीजेपी प्रत्याशी रामविलास डूंगरपुर ने अपनी जीत का दावा किया है। वहीं, उन्होंने मंत्री परसादी लाल और उनके बेटे पर मिलकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए और कहा कि जीतने के बाद भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election: BJP candidate Dungarpur says after winning, I will get corruption in Lalsot investigated
लालसोट से भाजपा प्रत्याशी रामविला डूंगरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले की विधानसभा सीट लालसोट से भारतीय जनता पार्टी ने रामविलास डूंगरपुर को इस बार अपना प्रत्याशी बनाया है। रामविलास डूंगरपुर वर्तमान सरकार की नाकामियों और विकास को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने की बात कहकर अपनी जीत का दावा करते नजर आए। टिकट मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति की योजना बनाते हुए रामविलास ने मंत्री परसादी लाल को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक करीब दो वर्ष तक उद्योग मंत्री रहे। लेकिन लालसोट विधानसभा क्षेत्र में उद्योग के नाम पर एक छोटी सी इकाई भी स्थापित नहीं कर पाए। यह उनकी सबसे बड़ी नाकामी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री परसादी लाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
रामविलास ने आगे कहा कि परसादी लाल के चिकित्सा मंत्री रहते हुए लालसोट में भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम सीमा पर रहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल का बड़ा नाम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ा नाम होना बड़ी बात नहीं है। उन्होंने परसादी लाल पर भ्रष्टाचार करने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने सहित व्हाट इस दिस बोलने का आरोप लगाया। डूंगरपुर ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में जनता परसादी से पूरी तरह ऊब चुकी है। अब जनता ने लालसोट से मंत्री को विदा करने का पूरी तरह से मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भ्रष्टाचार की जांच के बाद बाप-बेटे पर की जाएगी कार्रवाई’
इसके साथ ही रामविलास ने मंत्री पुत्र कमल मीणा को दलाल बता दिया। उन्होंने कहा कि दोनों बाप-बेटे ने मिलकर लालसोट में जमकर भ्रष्टाचार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। अगर आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो निश्चित रूप से उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच करवाते हुए उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

डूंगरपुर पहले भाजपा के ही टिकट से लड़े थे और हार गए थे
रामविलास मीणा लालसोट के पास डूंगरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अब से पहले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़ चुके हैं जो हार गए थे। उसके बाद से वह लगातार क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दौड़ में शामिल लोगों के लिए रामविलास ने कहा कि भाजपा के तमाम टिकट चाहने वाले लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और लालसोट में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed