{"_id":"654b0bc1607f8212360a3b38","slug":"rajasthan-election-4-nominations-of-sirohi-shivganj-seat-rejected-all-accepted-from-revdar-pindwara-and-abu-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: विधि मान्य न होने पर सिरोही-शिवगंज सीट के 4 नामांकन खारिज; रेवदर और आबू से सभी स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: विधि मान्य न होने पर सिरोही-शिवगंज सीट के 4 नामांकन खारिज; रेवदर और आबू से सभी स्वीकार
Wed, 08 Nov 2023 09:47 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:47 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र 146 सिरोही रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में निर्धारित समय में प्राप्त 19 आवेदनों की क्रमवार संवीक्षा की गई। उसमें से चार नाम निर्देशन पत्रों को विधि मान्य नहीं होने से अवैध घोषित किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में चार नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। जबकि, रेवदर और पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल सभी नामांकन स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र 146 सिरोही रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में निर्धारित समय में प्राप्त 19 आवेदनों की क्रमवार संवीक्षा की गई। उसमें से चार नाम निर्देशन पत्रों को विधि मान्य नहीं होने से अवैध घोषित किया गया। शेष 15 आवेदन विधि मान्य होने से नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि कुल 12 अभ्यार्थियों के 15 नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भारतीय जनता पार्टी से ओटाराम देवासी, बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संयम लोढा, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी से कालूराम, गण सुरक्षा पार्टी से भंवरलाल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मोतीलाल, निर्दलीय नटवरलाल, पुष्पा बारड, भेराराम बरार ( मेघवाल), मीठालाल, मोहन व हेमंत पुरोहित वैध रूप से नामांकित अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई है। विधानसभा क्षेत्र 148 रेवदर में नाम निर्देशन आवेदन पत्रों की जांच के बाद सभी छह अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 148 रेवदर विधानसभा सीट (अ. जा) के लिए प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षार्थ रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) दूदा राम हुड्डा की अध्यक्षता में निर्धारित स्थल रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय रेवदर में संवीक्षा कर छंटनी की गई। इसमें खुद अभ्यर्थीगण और उनके निर्वाचन अभिकर्तागण उपस्थित हुए। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रेवदर दूदाराम हुड्डा ने बताया कि छह नवंबर तक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय रेवदर द्वारा कुल 44 नाम-निर्देशन आवेदन पत्रों का वितरण किया गया था। उनमें से आवेदन की अंतिम तिथि तक छह अभ्यर्थियों के कुल आठ सेट प्राप्त हुए। आवेदन प्रक्रिया के बाद सभी आवेदन पत्रों में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि या आक्षेप नहीं पाया गया। सभी आवेदन पत्रों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संवीक्षा कर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगसीराम कोली, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मोती राम कोली, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वीनाराम और रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) भीम ट्राइबल पार्टी की प्रत्याशी संगीता रल्हन, भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी गणपत लाल व अन्य अभ्यर्थियों में निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल दाना के आवेदन फॉर्म शामिल हैं। नौ नवंबर शाम तीन बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के तुरंत बाद रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आंवटित किए जाएंगे।
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी दूदा राम हुड्डा के अतिरिक्त वीरमाराम उपखंड अधिकारी आबूरोड, मनोहर सिंह तहसीलदार रेवदर, आसूराम नायब तहसीलदार मंडार, प्रधानाचार्य केसर सिंह राव भी उपस्थित हुए। निर्वाचन क्षेत्र 147 पिंडवाडा-आबू में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लीलाराम गरासिया, भारतीय जनता पार्टी के समाराम, बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र कुमार, भीम ट्राइबल कांग्रेस से अमर सिंह कालून्धा, भारतीय नव क्रांति पार्टी से नेमाराम, भारत आदिवासी पार्टी से मेघाराम गरासिया और निर्दलीय से कपूराराम मीना के आवेदन विधि मान्य हैं।