फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 21 rupees came out of PM Modi envelope in Devnarayan Temple Priyanka Gandhi lied know truth

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी के लिफाफे से 21 रुपये निकले, ये झूठ बोल गईं प्रियंका गांधी, जानिए सच

Fri, 20 Oct 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 08:25 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: 28 जनवरी 2023 को भगवान श्री देवनारायणजी के 1111वें 'अवतरण महोत्सव' के समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने दानपात्र में लिफाफा नहीं, रुपये डाले थे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 21 rupees came out of PM Modi envelope in Devnarayan Temple Priyanka Gandhi lied know truth
दानपात्र में पीएम मोदी रुपये डालते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में कांग्रेस के ईआरसीपी जनजागरण अभियान में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने ईआरसीपी पर पीएम मोदी पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने टीवी पर देखा, पता नहीं सच है या नहीं। प्रधानमंत्री यहां देव नारायण मंदिर आए थे, जब उनका लिफाफा खोला तो 21 रुपये निकले। देश में यही हो रहा है। आपको बड़े-बड़े लिफाफे दिए जा रहे हैं, जब आप उसको खोलते हैं तो उसमें कुछ नहीं निकलता है। आइए, जानते हैं क्या है ये मामला? 
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला? 
पीएम मोदी 28 जनवरी 2023 को भगवान श्री देवनारायणजी के 1111वें 'अवतरण महोत्सव' के समारोह में शामिल होने यहां आए थे। कहा गया कि दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में रखे दानपात्र में एक लिफाफा डाला था। दानपात्र खुलने के बाद उसमें से तीन लिफाफे निकले। एक लिफाफे से 2100, दूसरे 101 और तीसरे में 21 रुपये थे। मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने दावा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दानपात्र में जो लिफाफा डाला वह सफेद रंग था, उसमें से 21 रुपये निकले हैं। दानपात्र से लिफाफा निकालने और फिर उसमें से निकले 21 रुपये की पूरी कवायद को कैमरे में कैद किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी के लिफाफे से 21 रुपये निकलने की खबर मीडिया और कांग्रेस नेताओं तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठा साबित हुआ पुजारी का दावा
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पीएम मोदी के मालासेरी डूंगरी मंदिर दौरे का एक वीडियो सामने आया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी ने दानपात्र में लिफाफा नहीं, बल्कि रुपये डाले थे। यानी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल द्वारा किया गया दावा गलत साबित हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed