फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Bjp Mahariya Will Face Congress State Chief Dotasra News in Hindi

Rajasthan Election: चार हॉटसीट समेत 18 पर तस्वीर साफ, BJP के महरिया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से भिड़ेंगे

Sun, 22 Oct 2023 03:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की चार हॉटसीट समेत 18 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। जानिए, किस सीट पर किसके बीच मुकाबला है?    

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Bjp Mahariya Will Face Congress State Chief Dotasra News in Hindi
अब तक 18 सीटों पर तस्वीर साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भाजपा की दो सूची और कांग्रेस की पहली लिस्ट सामने आने के बाद प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 18 पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। इनमें से चार सीटें हॉट सीट मानी जा रही हैं। 
विज्ञापन


सीकर की लक्ष्मगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महरिया के बीच मुकाबला होगा। राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज परिवार के सदस्य कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


सवाई माधोपुर सीट पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस से विधायक दानिश अबरार के बीच जंग होगी। इसी तरह झुंझुनूं की मंडावा सीट पर सांसद नरेंद्र कुमार और कांग्रेस की वर्तमान विधायक रीटा चौधरी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ...     



कांग्रेस की पहली सूची में खास क्या?

कांग्रेस की पहली सूची में 33 नामों का एलान किया गया है। इन प्रत्याशियों में से सिर्फ दो नए चेहरे हैं। यानी बाकी के 31 उम्मीदवार वर्तमान विधायक ही हैं। यानी पहली सूची में सीएम अशोक गहलोत की चली है, उनकी मर्जी से ही टिकट बांटे गए हैं। हालांकि, पहली सूची में सचिन पायलट और उनके तीन समर्थक मुकेश भाकर, इंद्रराज सिंह गुर्जर और रामनिवास गावड़िया का भी नाम है। यानी, पायलट को साइड लाइन नहीं किया गया है। 

कांग्रेस ने युवा, महिला और जातिगत समीकरण साधे
कांग्रेस की पहली सूची में 33 में से 26 प्रत्याशियों की उम्र 50 साल से कम है। उदयपुर डिक्लेरेशन में कांग्रेस ने वादा किया था कि पार्टी युवाओं और महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 33 में से 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा जातिगत समीकरणों का भी पूरी तरह ध्यान रखा गया है। 

पहली सूची के संकेत  

  • युवाओं, नए चेहरों और महिलाओं को दिया मौका  
  • पहली सूची में 26 प्रत्याशियों (करीब 80%) की उम्र 50 साल से कम, 16 की उम्र 45 से भी कम 
  • ललित यादव नया चेहरा, मुस्लिम प्रत्याशी दानिश अबरार को भी मौका  
  • मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पीसीसी अध्यक्ष समेत कई बड़े नामों का एलान कर बनाया चुनावी माहौल  ब्राह्मण, राजपूत, जाट और गुज्जर का कांबिनेशन बरकरार रखा


भाजपा की दूसरी सूची में खास क्या?
83 नामों की दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 5 विधायकों के टिकट काट दिए। वसुंधरा राजे को झालरापाटन से फिर टिकट दिया गया। साथ ही राजे समर्थक 14 उम्मीदवारों को भी प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा 14 नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। 

राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed