{"_id":"6560fb1e274015a6610a2ac1","slug":"rajasthan-election-2023-voting-in-rajasthan-today-hindi-news-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: आज 1875 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद, जानिए किस जिले में कितने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: आज 1875 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद, जानिए किस जिले में कितने उम्मीदवार
Sat, 25 Nov 2023 01:05 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:05 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होना है। प्रदेश 199 सीटों पर वोटिंग होगी, जहां 1875 प्रत्याशियों की किस्मत पर ईवीएम में कैद हो जाएगी। जानिए किस जिले में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 1875 प्रत्याशियों की सियासी पारी का फैसला कल शनिवार को होने वाला है। जयपुर संभाग में इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां की 50 विधानसभा पर 519 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
जयपुर संभाग की बात करें तो इनमें जयपुर जिले की 19 सीट पर 199 प्रत्याशी, अलवर की 11 सीट पर 113 प्रत्याशी, सीकर की 8 सीट पर 93 प्रत्याशी, झुंझुनूं जिले की 7 सीट पर 71 प्रत्याशी और दौसा जिले की 5 सीट पर 43 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जोधपुर संभाग में प्रत्याशियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो जोधपुर जिले की 10 सीट पर 82 प्रत्याशी, जालोर की 5 सीट पर 44 प्रत्याशी, पाली की 6 सीट पर 53 प्रत्याशी, बाड़मेर की 7 सीट पर 62 प्रत्याशी, जैसलमेर की 2 सीट पर 15 प्रत्याशी और सिरोही जिले की 3 सीटों पर 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उदयपुर संभाग में उदयपुर की 8 सीट पर 73 प्रत्याशी, राजसमंद की 4 सीट पर 32 प्रत्याशी, डूंगरपुर की 4 सीट पर 35 प्रत्याशी, बांसवाड़ा की 5 सीट पर 40 प्रत्याशी, चित्तौड़गढ़ की 5 सीट पर 47 प्रत्याशी और प्रतापगढ़ जिले की 2 सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
अजमेर संभाग में अजमेर जिले की 8 सीट पर 88 प्रत्याशी, नागौर की 10 सीट पर 81 प्रत्याशी, भीलवाड़ा की 7 सीट पर 61 प्रत्याशी, टोंक की 7 सीट पर 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बीकानेर संभाग में बीकानेर जिले की 7 सीट पर 76 प्रत्याशी, श्रीगंगानगर की 6 सीट पर 72 प्रत्याशी, हनुमानगढ़ की 5 सीट पर 51 और चूरू जिले की 6 सीट पर 56 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
भरतपुर संभाग में भरतपुर जिले की 7 सीट पर 73 प्रत्याशी, धौलपुर की 4 सीट पर 37 प्रत्याशी, सवाई माधोपुर की 4 सीट पर 42 प्रत्याशी और करौली जिले की 4 सीट पर 36 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
कोटा संभाग में कोटा जिले की 6 सीट पर 41 प्रत्याशी, बूंदी की 3 सीट पर 26 प्रत्याशी, बारां की 4 सीट पर 38 प्रत्याशी और झालावाड़ की 4 सीट पर 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।