फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: UP CM Yogi in Lalsot says Congress made Rajasthan number one in corruption

Rajasthan Election 2023: लालसोट में UP सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में बनाया नंबर वन

Mon, 20 Nov 2023 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Nov 2023 08:09 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: दौसा के लालसोट में यूपी सीएम योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और उसपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया।

 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: UP CM Yogi in Lalsot says Congress made Rajasthan number one in corruption
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दौसा जिले की लालसोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामविलास मीना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने 14 मिनट के भाषण में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, जय श्री राम का नारा भी लगाया। जनसभा में आए अतिथि और आमजन को राम-राम सा के साथ धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो राजस्थान पराक्रम और आन बान शान के लिए जाना जाता था। वह राजस्थान आज कराह रहा है। कहीं कन्हैया लाल तेली की हत्या होती है, कहीं बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। आज राजस्थान बदहाल स्थिति के लिए राजस्थान जाना जा रहा है।
विज्ञापन


‘कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर एक किया’
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर एक कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध, साइबर अपराध, बिजली की दरों में, डीजल-पेट्रोल का वैट बढ़ने में, महंगाई टैक्स में और पेपर लीक मामलों में राजस्थान एक नंबर पर हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। दुनिया के लिए आज भारत एक विकसित देश के रूप में स्थापित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांग्रेस के राज में सीमाएं सुरक्षित नहीं थी, आज सुरक्षित हैं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। आतंकवादी घुसपैठ करते थे। लेकिन आज आतंकियों को और उनके आकाओं को मालूम है कि अगर भारत में घुसपैठ हुई तो भारत के जवान उन्हीं की मांद में घुसकर मारेंगे। उन्हें मालूम है कि ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है। लेकिन जब कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा भी नहीं। ये नया भारत समस्या का समाधान जनता है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता की समस्या कांग्रेस की देन थी और समाधान पीएम मोदी ने दिया।

‘12 करोड़ परिवारों को शौचालय दिए
चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि देश में 38 किलोमीटर सड़क संपर्क (रोड कनेक्टिविटी) रोजाना तैयार हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने 55 सालों में कुछ नहीं किया। लेकिन मोदी ने मात्र नौ साल में 12 करोड़ परिवारों को शौचालय दिए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

‘इन्होंने राम नवमी पर कर्फ्यू लगाया, हमने मंदिर बनवाया
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां सुशासन का लाभ जनता को मिल रहा है। सुरक्षा भी मिल रही है, योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। साथ ही लोगों की आस्था का सम्मान भी हो रहा है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने राम नवमी पर कर्फ्यू लगा दिया था, रामनवमी के जुलूसों पर रोक लगा दी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। पांच सौ वर्षों की समस्या का समाधान कर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया है।

‘कांग्रेस ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाया’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। कांग्रेस कहती थी कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। लेकिन हमारे प्रत्याशी का नाम ही रामविलास है। यानी पैदा होते भी राम-राम और अंतिम समय भी राम नाम सत्य है। गांधी जी ने भी अंतिम समय में हे राम ही कहा था। योगी ने आरोप लगाया कि लेकिन कांग्रेसी कहते हैं कि राम हैं ही नहीं। मतलब सबसे पहले कांग्रेसी पैदा हुए थे, उससे पहले कोई था ही नहीं।


‘कांग्रेस केवल माफिया पालती है’
योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल माफियाओं को पालती है। लेकिन इन्हीं माफियाओं का इलाज हम उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं। अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार होती तो ये माफिया नहीं पनपते। उन्होंने 2013 से 2018 तक की वसुंधरा सरकार के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय लोगों की सुनवाई होती थी। साथ ही विकास भी होता था और सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी था। इसलिए सुरक्षा सुशासन के लिए और लोगों की आस्था का सम्मान करने के लिए बीजेपी आवश्यक है। उन्होंने सभा से कहा कि 25 नवंबर को दौसा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को वोट दें। फिर 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या में आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed