फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: शेखावत का गहलोत पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, मैं विचार जरूर करूंगा

Sat, 07 Oct 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Oct 2023 11:15 PM IST
सार

मानहानि केस को लेकर शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अगर, सार्वजानिक माफी मांगते है तो मैं केस को लेकर विचार कर सकता हूं। मुख्यमंत्री मेरे से बड़े है और मेरे गृह क्षेत्र के सम्मानीय नेता हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच पिछले एक साल जुबानी जंग चल रही है। ये जुबानी जंग कोर्ट में भी है। शोखावत ने गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा है। अब इसे लेकर शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अगर, सार्वजानिक माफी मांगते है तो मैं केस को लेकर विचार कर सकता हूं। मुख्यमंत्री मेरे से बड़े है और मेरे गृह क्षेत्र के सम्मानीय नेता हैं। वे माफी मांगते है तो मुझे भी विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में केंदीय मंत्री शेखावत को संजीवनी घोटाले का दोषी बताया था, इतना ही नहीं गहलोत ने शेखावत के पूरे परिवार को भी इसमें शमिल किया था। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शेखावत ने मानहानि का केस दर्ज करने की बात भी कही थी। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की एक कोर्ट में केस दायर किया था। इससे बाद से गातार दोनों नेता ERCP समेत अन्य मुद्दों को लेकर एक दूसरे के हमला बोलते रहते हैं। गहलोत शेखावत को नाकारा और निकम्मा तक कह चुके हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक जानकर कहते हैं कि दोनों नेताओं के बीच तकरार वजह उनका एक ही जिले जोधपुर से होना है। जिस रफ्तार से शेखावत का कद बड़ा है ये मुख्यमंत्री को खासा रास नहीं आया। जिसके चलते दोनों नेताओं के बीच की तल्खी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चर्चा है कि शेखावत का माफी वाला बयान सोच-समझकर दिया गया है। क्योंकि चर्चा है कि भाजपा शेखावत को सरदारपुरा से चुनाव लड़ा सकती है। इसी सीट से मुख्यमंत्री भी चुनाव लड़ते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को उकसाने के लिए शेखावत ने ये बयान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed