फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Ten candidates filed nomination on the last day in Pokaran

Rajasthan Election 2023: पोकरण में आखिरी दिन दस प्रत्याशियों ने किया नामांकन; कुल 14 लोगों ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 07 Nov 2023 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Nov 2023 03:18 PM IST
सार

Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पोकरण में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां से कुल 14 नामांकन किए जा चुके हैं, जिनमें एक महिला हैं। कल कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद ने नामांकन किया था।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Ten candidates filed nomination on the last day in Pokaran
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन के आखिरी दिन पोकरण में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 14 नामांकन किए जा चुके हैं, जिनमें एक महिला हैं। सोमवार को कांग्रेस से शाले मोहम्मद ने नामांकन किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में नौ नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन
जोगेंद्र सिंह (निर्दलीय), शाले मोहम्मद (कांग्रेस), हीराराम (निर्दलीय), दोसे खान (अभिनव राजस्थान पार्टी), सावीर खान (लोक जनशक्ति पार्टी), देवीलाल (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी), तुलछाराम (बसपा), सिकंदर खान (निर्दलीय), अल्लानूर खिलजी (निर्दलीय) ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं, महंत प्रताप पूरी (भाजपा), पप्पूदान (राइट टू रिकॉल), पूनमगिरी (भीम ट्राइबल कांग्रेस), पेमीदेवी (निर्दलीय) ने कल तक नामांकन दाखिल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed