फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 State President Govind Singh Dotasara statement on Congress candidates List

Rajasthan Election 2023: PCC अध्यक्ष डोटासरा ने बताया किन्हें नहीं मिलेगा टिकट, भाजपा नेताओं पर भी बोला हमला

Sat, 07 Oct 2023 11:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Oct 2023 11:16 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- इस चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार वो नेता बिल्कुल नहीं होगा जो सुबह 11 बजे उठकर कहेगा कि भाई साहब पता नहीं था, आज क्या कार्यक्रम था। ऐसे नेता बिजनेस करें और अपना घर संभालें, पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 State President Govind Singh Dotasara statement on Congress candidates List
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाले नेताओं और विधायकों को जमकर फटकारा। इतना ही नहीं डोटासरा ने विधायकों को टिकट काटने तक की चेतावनी दे डाली। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये देश इनके बाप की जागीर नहीं है। हमारे महापुरुषों और कांग्रेस पार्टी ने त्याग, तपस्या और बलिदान देकर देश को आजाद करवाया है। हजारों लोगों की शहादत के बाद आजादी मिली है। चुनाव से पहले डोटासरा से पहले डोटासरा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर क्यों बिफरे? आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में नहीं जुटी भीड़
दरअसल, पांच अक्तूबर को भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया था। जिसके विरोध में बीते शुक्रवार को जयपुर में एक प्रदर्शन किया जाना था। इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के कुछ विधायक ही पहुंचे थे। इससे कांग्रेस दमदार तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पाई। प्रदर्शन में कम भीड़ होने के काराण डोटासरा ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


कांग्रेस है तो हम सब हैं
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश कार्यालय में डोटासरा ने कहा- 2023 में कांग्रेस जीतेगी, लेकिन इस चुनाव में उम्मीदवार वही होगा जो पार्टी के समर्पित होगा। पूरी तरह से अपने आप को पार्टी के लिए समर्पित करेगा। उन्होंने कहा- कुछ विधायकों को लग रहा है कि पार्टी के विरोध-प्रदर्शन या छोटे कार्यक्रमों में आने से क्या होगा। मैं उन्हें बता दूं, कांग्रेस है तो हम सब है। हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है, उसके बाद भी खून नहीं खोलता है तो पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे नेता घर और बिजनेस संभालें
डोटासरा ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार वो नेता बिल्कुल नहीं होगा जो सुबह 11 बजे उठकर कहेगा कि भाई साहब पता नहीं था, आज क्या कार्यक्रम था। ऐसे नेता बिजनेस करें और अपना घर संभालें, कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है। हमें पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना होगा, हर बात के लिए तैयार रहना पड़ेगा।   

ये संघर्ष करने का मौका
डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी संघर्ष करने का मौका है। सड़कों पर उतरो, पार्टी को और मजबूत करो, अपने नेता के लिए जीन जान लगा दो। जो भी ये करेगा उसका भविष्य उज्जवल है। कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा इसकी चिंता मत करो। अपने दम पर आगे बढ़ो।

देश भाजपा के बाप का नहीं
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर भी हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि ये देश इनके बाप की जागीर नहीं है। हमारे महापुरुषों और कांग्रेस पार्टी ने त्याग, तपस्या और बलिदान देकर देश को आजाद करवाया है। हजारों लोगों की शहादत के बाद आजादी मिली है। देश का भाईचारा कायम रहे, इसके लिए मुकाबला करने की जरूरत है। 


तो भाजपा वाले अस्पताल पहुंच जाएंगे
डोटासरा ने कहा-भाजपा वालों ने राजनीति को व्यापार समझ लिया है। इन्हें सेवा से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने अगर इन्हें ढंग से आंख भी दिखा दी तो भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, ड्रिप लगवाते घूमेंगे। कांग्रेस का नेता-कार्यकर्ता इनसे डरने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed