फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 State President CP Joshi attacked Congress and CM Gehlot

Rajasthan Election 2023: भाजपा बोली- मुख्यमंत्री की शह पर हुआ भ्रष्टाचार, कांग्रेस सरकार की विदाई तय

Sun, 22 Oct 2023 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

सीपी जोशी ने कहा- कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ छलावा किया है। नारियों की रक्षा में नाकाम रही, किसानों और युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। ऐसे में जनता ने तय कर लिया है कि कमल खिलाना है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 State President CP Joshi attacked Congress and CM Gehlot
भाजपा ने जयपुर में की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया। इस दौरान जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की विदाई अब तय हो चुकी है। उन्होंने कहा- प्रियंका गांधी ने दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है। वे जनता के सामने मंच से झूठ बोल रही है। यह कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ छलावा किया है। नारियों की रक्षा में नाकाम रही, किसानों और युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। ऐसे में जनता ने तय कर लिया है कि कमल खिलाना है। लोगों को पीएम मोदी पर विश्वास है। भाजपा पर गांव, गरीब, किसान, महिला सभी को विश्वास है। हमने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस अभी भी असमंजस का माहौल है। उनके पास कोई चेहरा नहीं है, जबकि भाजपा के पास पीएम मोदी जैसा चेहरा है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अराजकता का माहौल
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में पिछले 5 साल से अराजकता का माहौल है। युवा नौकरी के लिए परेशान रहे, आमजन को महंगाई राहत शिविरों की लाइन में लगा दिया गया और नारियों पर अत्याचार होते रहे। ये सब देखते हुए जनता ने काफी पहले ही कांग्रेस सरकार की विदाई तय कर दी थी। अब 25 अक्तूबर को प्रदेश की जनता इस अराजक, नकारा और निकम्मी सरकार की विदाई पर अंतिम मुहर लगाने को तैयार बैठी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुर्सी से चिपके रहे
प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल कुर्सी से चिपके रहे और उनका पूरा ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर ही लगा रहा। इसके कारण प्रदेश की जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं था। इससे जनता में नाराजगी है और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के कारण आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस का नाम लेने के लिए कोई कार्यकर्ता भी नहीं बचेगा। 

मुख्यमंत्री की शह पर भ्रष्टाचार 
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री की शह पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। हर दिन औसतन 4 से अधिक लोगों को एसीबी में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा है। इसमें कई मामलों में तो कांग्रेस के नेता या उनसे जुडे हुए लोग गिरफ्तार हुए हैं। अब यहां भ्रष्टाचार के मामलों की जांच ईडी कर रही है जिसकी आंच मुख्यमंत्री गहलोत तक आ सकती है। इसके कारण वे आए दिन ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। 

दुष्कर्म और अत्याचार के मामले बढ़े
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अपराध चरम पर रहा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार के मामले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं कुर्सी जाने के डर से घिरे रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि राज्य को पूरे पांच साल तक कोई गृहमंत्री भी नहीं मिल पाया। उनकी इस अकर्मण्यता के कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हुए और आमजन को डर के साए में जीने को मजबूर होना पडा है। 


नई इबारत लिख रहा देश
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई इबारत लिख रहा है। यह पीएम मोदी के विजन और सोच के साथ किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज देश की पांचवीं बडी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के देश में एक बार फिर भारत देश विश्व का सिरमौर बनकर उभर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed