{"_id":"65585839b5d2a2d288008dcd","slug":"rajasthan-election-2023-satta-ka-sangram-in-jalore-chai-par-charcha-rajasthan-voters-issues-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: चाय पर चर्चा में जालोर के लोग बोले- सड़क, पानी और बिजली की समस्या, रोजगार की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: चाय पर चर्चा में जालोर के लोग बोले- सड़क, पानी और बिजली की समस्या, रोजगार की कमी
Sat, 18 Nov 2023 12:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:21 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को राजस्थान के जालोर जिले में पहुंचा। यहां पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
जालोर में चाय पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ जालोर में पहुंचा। लोगों ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए रोजगार, सड़क, पानी और बिजली सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी-अपनी राय व्यक्त की। साथ ही वर्तमान गहलोत सरकार कैसा काम कर रही है, इस बारे में भी लोगों ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराफत खान बोले, यहां सड़कें टूटी हुई हैं, गलियों की भी हालत खराब है। सीवरेज के भी काम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी हो, उससे हमको नहीं मतलब, बस विकास होना चाहिए। एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि यहां रोजगार की व्यवस्था होना चाहिए। जवाई बांध का पानी अविरल रूप से प्रवाहित हो, जिससे किसान खेती कर सकें।
विज्ञापन
बीजेपी नेता दिनेश महावर ने बताया, 167 करोड़ रुपये सीवरेज का रुका हुआ है। नर्मदा का पानी जो यहां आया, अब उस पर ध्यान नहीं दिया गया। जवाई बांध का पानी सभी को मिलना चाहिए। वहीं, अन्य लोगों ने बताया कि कमाकर तो सभी खाते हैं। लेकिन लोगों के लिए पानी, बिजली और रोजगार की व्यवस्था होना चाहिए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी समस्याएं बताई।