Rajasthan Elections: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम कल होगा सवाई माधोपुर में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण
Assembly Elections 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' दौसा के बाद अब शुक्रवार (3 नवंबर) को सवाई माधोपुर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को सवाई माधोपुर पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
महिला वोटरों से भी की जाएगी चर्चा
कल तीन नवंबर यानी शुक्रवार को सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर सवाई माधोपुर में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। कल सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, आम महिला वोटरों से चर्चा की जाएगी कि वे किस मुद्दे पर बटन दवाएंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?