{"_id":"654474163470b9b8720dc895","slug":"rajasthan-election-2023-satta-ka-sangram-at-sawai-madhopur-chai-par-charcha-coverage-update-in-hindi-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: सवाईमाधोपुर में चाय की चुस्कियों के बीच लोगों का दर्द, बोले- जिले को सभी ने अनदेखा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: सवाईमाधोपुर में चाय की चुस्कियों के बीच लोगों का दर्द, बोले- जिले को सभी ने अनदेखा किया
Fri, 03 Nov 2023 10:23 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:23 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी तीन नवंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पहुंचा है। यहां सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं लोगों ने क्या कहा।
विज्ञापन
चाय पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ शुक्रवार को सवाई माधोपुर में पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने कहा, जो हमारी पहले मांग थी वह पूरी नहीं हुई। ऐसे में हमें अब उम्मीद है कि जो भी चुनकर आएगा, उससे हम विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोगों ने कहा कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। लोग सिंबल पर वोट देते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कहा, यहां जातिवादी बहुत हुआ है। यहां सड़क, सुरक्षा, भ्रष्टाचार और शिक्षा मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि लोग सुखी जीवन व्यतीत करें, इसके लिए हमारी जो मूलभूत जरूरते हैं वो पूरी होती रहे। रोजगार में भयंकर कमी आई है, जिससे युवा बहुत परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि सवाई माधोपुर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। यहां रोजगार की बहुत कमी है, यहां सीमेंट फैक्ट्री थी, जो साल 1986 में ही बंद हो चुकी है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है।
चर्चा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, सवाई माधोपुर अमरूदों के लिए फेमस है। यहां से अमरूद दिल्ली तक जाता है। इसके बावजूद भी यहां के नेता लोग किसानों की तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दिए। किसान जो फसलें उगाते हैं, उसका भी उचित रेट नहीं मिल पाता। लोगों ने कहा, यहां पर ऐसा उद्योग खुले, जिससे कुछ लोग काम कर सकें और अपना जीवन यापन कर सकें।