फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram At Jhalawar Coverage News In Hindi

सत्ता का संग्राम: अमर उजाला पहुंचा झालावाड़, महिलाओं ने चर्चा में कहा- हमारी सुरक्षा अहम मुद्दा

Sun, 05 Nov 2023 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

Rajasthan Election 2027: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है राजस्थान के महिला मतदाताओं के बीच। जहां रविवार को झालावाड़ में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें महिला वोटरों ने कई मुद्दों पर अपनी रखी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram At Jhalawar Coverage News In Hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां झालावाड़ पहुंचा है। जहां हमने महिला वोटरों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जीता पांडे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिलाओं के साथ जितना दुर्व्यवहार इन पांच सालों में हुआ है, जिस तरह से रेप, उन्हें भट्टी में झोंकना उनके साथ गलत काम करना ये सब प्रदेश की महिलाओं के लिए आम हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनती है, तो वो महिला हित के लिए अवश्य सोचेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झालावाड़ की सांसद ने यहां की जनता की परेशानियों को समझकर काम किया।  प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा अपमान हुआ है तो वो कांग्रेस सरकार में हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो

इसी कड़ी में एक महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले प्रदेश में पढ़ाई के लिए कोई अच्छी व्यवस्था नहीं थी, अब महिलाओं के लिए सरकार द्वारा ये सारी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से यही मांग है कि आगे भी महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी को सुनिश्चित किया जाये, जिससे महिला सेल्फ डिफेंस बन सके। 

वहीं एक और महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं दी जा रही है, वो एक अच्छी पहल है, ऑनलाइन स्टडी पर सरकार द्वारा जोर दिया गया है। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर एक और महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे अहम है, इसपर सरकार द्वारा और बेहतर ढंग से काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed