फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Satta Ka Sangram At baran Coverage Update In Hindi

Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम आज बारां में, सवालों के जवाब देंगे पक्ष-विपक्ष के नेता

Sat, 04 Nov 2023 01:07 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Nov 2023 01:07 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सवाई माधोपुर के बाद अब शनिवार (4 नवंबर) को बारां पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' की जाएगी। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Satta Ka Sangram At baran Coverage Update In Hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार चार नवंबर को बारां पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

विज्ञापन


महिला वोटरों से भी की जाएगी चर्चा
शनिवार सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर बारां में होगी। 'अमर उजाला' राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। साथ ही आम महिला वोटरों से भी चर्चा कर ये जानने का प्रयास करेंगे कि वे किस मुद्दे पर वोट करेंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के  नेताओं से सवाल-जवाब भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed