{"_id":"65462186bc32d26b6c0f3d90","slug":"rajasthan-election-2023-satta-ka-sangram-at-baran-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: बारां में भाजपा नेता ने कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट, भ्रष्टाचार चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: बारां में भाजपा नेता ने कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट, भ्रष्टाचार चरम पर
Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज बारां में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां बारां पहुंचा है। जहां हमने नेताओं से बात की।
विज्ञापन
इसी कड़ी में भाजपा नेता ने कहा कि यहां 5 साल में कोई काम नहीं हुआ है। सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बनती है तो बारां में तेज गति से काम होगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब अमृतजल योजना जैसी योजना आई थी, सीवरेज पर काम हुआ था। लेकिन इस बार की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ, और तो और उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारां में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। आये दिन अपराधी किसी ना किसी घटना को अंजाम देते रहते है। ये सरकार का बड़ा फेलियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा पशु बड़ी समस्या
इसी कड़ी में एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बारां में पशु की सबसे बड़ी समस्या है, जो घुमंतू पशु है जिनको छोड़ दिया जाता है, ऐसे में उनको तो समस्या होती है लेकिन जो आम राहगीर होते है उनको काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। क्योंकि इससे रोड पर एक्सीडेंट के खतरे काफी बढ़ जाते है, उन्होंने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है कि इसपर सख्ती से कार्य किया जाए।
डॉक्टरों की कमी
वहीं एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बारां में कांग्रेस की सरकार में किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ है। यहां एक ब्रिज बनाया जा रहा था, जिसका काम भी अधर में लटका हुआ है। यहां की सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। यहां सड़क हादसे होने पर अगर घायल को अस्पताल लेकर जाते है तो वहां डॉक्टरों की कमी रहती है। इतना ही नहीं यहां की गौशाला में अगर गायों को लेकर जाते है, तो वहां गायों के लिए कोई सुविधा नहीं है।