फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Rahul Gandhi inspects PCC war room in Jaipur

Rajasthan Poll 2023: राहुल गांधी अचानक PCC वॉर रूम पहुंचे, मतदान के बाद रिपोर्ट कार्ड मांगा, ये जानकारी भी ली

Sun, 19 Nov 2023 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Nov 2023 06:39 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस के वॉर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के बाद रिपोर्ट कार्ड मांगा और सोशल मीडिया टीम से जानकारी भी ली। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Rahul Gandhi inspects PCC war room in Jaipur
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया टीम से के साथ तस्वीर भी खिंचाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल, को-चेयरमैन लोकेश शर्मा, जसवंत गुर्जर और कैप्टन अरविंद कुमार के साथ चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी साथ रहे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने पदाधिकारियों से वॉर रूम की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा। उन्होंने प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद वॉर रूम का रिपोर्ट कार्ड भी मांगा। वहीं, पीसीसी सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने राहुल गांधी को बताया कि एक अलग से चल रहा कॉल सेंटर भी 24x7 काम कर रहा है जोकि विधानसभाओं में लगभग 400 से 500 कॉल्स प्रतिदन करता है और वहां की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए एक रिपोर्ट बनता है।
विज्ञापन


इसकी भी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है, ताकि रियल टाइम अपडेट के जरिए जनता का फीडबैक मिल सके। इससे उसके हिसाब से अगर पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति में बदलाव की जरूरत हो तो उसके लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। वहीं, राहुल गांधी ने भी 24 घंटे कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए लगातार काम कर रही वॉर रूम की टीम का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed