{"_id":"654516fccb093bb41509f596","slug":"rajasthan-election-2023-radheshyam-nangal-filed-nomination-from-asp-from-dausa-seat-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls 2023: कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो नांगल ने ASP से किया नामांकन, दौसा में त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls 2023: कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो नांगल ने ASP से किया नामांकन, दौसा में त्रिकोणीय मुकाबला
Fri, 03 Nov 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:21 PM IST
सार
Rajasthan Polls 2023: दौसा सीट से भाजपा ने शंकर शर्मा, कांग्रेस ने मुरारीलाल मीणा और आजाद समाज पार्टी ने राधेश्याम नांगल को टिकट दिया है। इससे दौसा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन
राधेश्याम नांगल ने किया नामांकन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा का विधानसभा का रण अब रोचक होने वाला है। क्योंकि, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर राधेश्याम नांगल ने आजाद समाज पार्टी से नामांकन दाखिल कर दिया है। नांगल के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी मीणा की मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन
राधेश्याम नांगल पिछले कई दिनों से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। उनका कहना था कि वह मूल कांग्रेसी हैं, लेकिन कांग्रेस ने दौसा से मुरारी लाल मीणा को टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर नांगल ने बगावत कर दी और शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी से नामांकन दाखिल कर दिया है। राधेश्याम के पर्चा दाखिल करने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। क्योंकि, नांगल स्थानीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
दौसा सीट से भाजपा ने शंकर शर्मा, कांग्रेस ने मुरारीलाल मीणा और आजाद समाज पार्टी ने राधेश्याम नांगल को टिकट दिया है। शंकर शर्मा 2013 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। मुरारीलाल मीणा 2018 में विधायक बने थे। इस बार स्थानीय का बोलबाला होने के चलते राधेश्याम नंगल भी चुनाव मैदान में उतर आए हैं। इससे दौसा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन