फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Priyanka Gandhi held public meetings in Chittorgarh and Sagwara

Rajasthan Election 2023: प्रियंका बोलीं- नेता चालाक होता है, धर्म की बात करके मुद्दों से भटका देगा, बचकर रहना

Fri, 17 Nov 2023 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि जब तक ग्राम स्वराज नहीं होगा तब तक देश आजाद नहीं होगा। जब देश का हर एक व्यक्ति आजादी को महसूस करे, तभी देश को आजाद माना जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Priyanka Gandhi held public meetings in Chittorgarh and Sagwara
प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचीं कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रियंका ने कहा कि नेता बहुत चालाक होता है, ध्यान से सुन लो काम की बात बता रही हूं। आप ही सोचो किसी भी नेता को छूट दे दो। उसको आलसी बना दो, उससे जवाब न मांगों तो वो क्या सोचेगा कि आप तो कुछ जानते ही नहीं। आपसे इधर-उधर की बात, धर्म-जाति की बात करके ध्यान भटका कर वो आपसे वोट ले जाएगा। वो काम करेगा ही नहीं क्योंकि आपने उसकी आदत बिगाड़ दी है।
विज्ञापन


जब तक ग्राम स्वराज नहीं होगा, तब तक देश आजाद नहीं होगा
प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि मैं आज आपसे चुनाव की नहीं काम की बात करने आई हूं। उन्होंने कहा कि गांधी कहते थे कि जब तक ग्राम स्वराज नहीं होगा तब तक देश आजाद नहीं होगा। ग्राम स्वराज का मतलब है, जब गांव मजबूत हो, जब गांव सशक्त हो, जब एक-एक देशवासी सशक्त होगा, जब देश का हर एक बंदा आजादी का महसूस करे, तभी देश को आजाद माना जाएगा। कांग्रेस की सरकार ग्रामीण रोजगार बढ़ाने में मजबूत है। हम चाहते हैं कि आपको गांव में ही रोजगार मिले। आप मध्यप्रदेश में जाइए। वहां घोटाले ही घोटाले हैं। 250 करोड़ से ज्यादा घोटाले हैं। वहां लोगों से उनकी संपत्ति छीनी गई है और अरबपतियों की जेबें भरी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्म पर आधारित राजनीति
प्रियंका ने जनता से पूछा धर्म पर आधारित राजनीति होती क्या है? उन्होंने कहा कि धार्मिक तो हम सब हैं। आप हो, मैं भी हूं। जितने भी धर्म देश में हैं और उनके मानने वाले सभी लोग धार्मिक हैं। हिंदू, मुसलमान, जैन, बौध सभी के दिल में धर्म है। फिर आप बताओ क्या कोई ऐसा धर्म है, जो हमें सिखाए कि एक-दूसरे को मारो-काटो। कोई ऐसा धर्म नहीं है। सभी धर्म अच्छी बात ही सिखाते हैं। फिर आप लोग खुद ही सोचो कि ये धर्म के नाम पर राजनीति क्यों? क्यों ये लोग धर्म में नाम पर आपकी भावनाओं के साथ खेलते हैं। ये लोग आपका ध्यान भटकाना चाहते हैं।आप सोचो कोई नेता चुनाव के समय ही आपके पास आकर धर्म की बात क्यों कर रहा है। ये धर्म की बातें करके अपना स्वार्थ आपसे साधना चाहते हैं। आप इस बात को आज समझ लेंगे और राजनेताओं ये सवाल करेंगे, उनसे जवाब मांगेंगे, विकास मांगेंगे, अपनी समस्याओं का हल मांगेंगे तो आप भटक नहीं सकते। 

प्रियंका बोलीं-हमने किसानों का कर्ज माफ किया, BJP वाले जीप से कुचलते हैं
आज पूरे देश में किसान परेशान हैं। लाखों किसान दिल्ली में धरने में बैठे थे, आपको याद होगा। सर्दी का मौसम था, कई किसान शहीद हुए ये आपने देखा होगा। एक मंत्री के बेटे ने छह किसानों को जीप के नीचे पीस दिया। फिर भी हमारे प्रधानमंत्री उनसे मिलने नहीं गए। महीनों के लिए अपनी खेती को छोड़कर बैठे रहे, किसी भी बीजेपी वाले ने उनसे हाल चाल नहीं पूछा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आया वैसे ही कानून वापस ले लिए गए। यहां पर हमारी सरकार ने सोचा कि अगर हम कर्ज माफ कर ले तो कुछ परेशानियां कम हो जाएंगी और हमने किया भी वही। किसानों को राहत देने के लिए 14 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया।

प्रियंका बोलीं आपको बता दूं कि हमने जो पहले घोषणाएं की उनको पूरा किया और इस बार भी आपके लिए कुछ नई घोषणाएं लेकर आए हैं।

  • राजस्थान में हर परिवार में एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे।
  • गरीब लोगों के लिए 500 रुपये का सिलेंडर।
  • 15 लाख रुपये इंश्योरेंस।
  • सब बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल।
  • सरकारी कॉलेज में जो पढ़ते हैं उनके लिए फ्री लैपटॉप।
  • सरकारी एम्पलाइज के लिए लीगल गारंटी ऑफिस, हम उसको कानून बना देंगे।
  • गांव के लोगों के लिए जैसे हम छत्तीसगढ़ में करते हैं गोबर की खरीद दो रुपये प्रति किलो।




एक दिन में किसान 27 रुपये और अडानी 16 हजार करोड़ कमाते हैं

आपको ये समझना होगा कि आज जो परिस्थितियां हैं देश में उसमें एक किसान एक दिन में औसत 27 रुपये कमाता है और बड़े उद्योगपति अडानी जी जो प्रधानमंत्री के खास दोस्त भी हैं, जिन्हें मोदी जी ने देश की सारी संपत्ति दे रखी है वो 16 हजार करोड़ रुपये एक दिन में कमाते हैं। उनको सरकार पूरी सहायता पूरी सहूलियत दे रही है। उनके कर्ज माफ हो रहे हैं और वही सरकार आपसे कहती है कि किसानों का कर्ज माफ करने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। यही मोदी जी बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मदद करते हैं और जब आप पर संकट आता है तो मुँह फेर लेते हैं। इसलिए आपको समझने की जरूरत है। जनता में सबसे ज्यादा विवेक होता है। आप समझदारी से वोट कीजिएगा।



आपको तय करना है कि आपके लिए आपको कैसी सरकार चाहिए
अब आपको तय करना है कि आपकी भलाई के लिए कौन काम करता है। आपको जागरूक होना होगा। आपको तय करना होगा कि आपके लिए आपको कैसी सरकार चाहिए वो सकरार जो आपका भला सोचे, आपके हित में काम करे या फिर ऐसी सरकार चाहिए जो जाति का नाम ले, धर्म की बात करे, लेकिन आपके लिए कुछ काम न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed