फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Polling Time Total Assembly Seats and Voters Top Candidates BJP vs Congress News

Rajasthan Poll: 3.62 लाख वोट पड़े, कल 1875 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; 199 सीटों पर 11 घंटे मतदान

Fri, 24 Nov 2023 07:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Nov 2023 07:42 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान का विधानसभा चुनाव आखिरी दौर में आ गया है। राजनीतिक पार्टियां और नेता अपने वादे और गारंटियां दे चुके हैं। कल शनिवार को मतदाताओं की बारी है कि वे वोट देकर नई सरकार चुने। जानें इसकी तैयारी क्या है?  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Polling Time Total Assembly Seats and Voters Top Candidates BJP vs Congress News
कल शनिवार को राजस्थान में होगा मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश में 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिलाओं समेत 624 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 वोटर समेत 51 लाख 42 हजार मतदाताओं के पास  पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट करने का मौका है।

विज्ञापन




राजस्थान में 199 सीटों पर 1875 प्रत्याशी
कल शनिवार को राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान होना है। यहां से 1875 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग के लिए विधानसभा क्षेत्रों में 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10,501 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 26,393 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्ट की जाएगी।  

विज्ञापन

मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
कल होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त है। वोटिंग में कोई बाधा न आए इसके लिए 69,114 पुलिस जवानों, 32,876 होमगार्ड के साथ फोरेस्ट गार्ड और आरएसी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों और इलकों में सीएपीएफ की 700 कंपनिंयों तैनात किया गया है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वॉड और 3 एसएसटी दल भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 
गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से लगी सीमा से आने वाले अवांछित व्यक्तियों को रोकने के लिए चेकिंग भी की जाएगी। 

मतदान की तैयारी, इतनों की तैनाती

  • माइक्रो आब्जर्वर- 6,287
  • सेक्टर अधिकारी- 6247
  • मतदान कर्मी- 2,74, 846
  • महिला मतदान कर्मी- 7960
  • दिव्यांग मतदान कर्मी- 796
  • सुरक्षाकर्मी- 1,02,290

65 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनें, इतने वाहन भी
प्रदेश में मतदान के लिए इस बार 65,277 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इन ईवीएम मशीनों के साथ 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें भी हैं। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 41,224 वाहनों का अधिग्रहण भी किया है।  

अब तक डाले जा चुके हैं इतने वोट
विधानसभा चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा भी दी थी। जिसके तहत 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट देन की सुविधा दी गई थी। प्रदेश के 61021 मतदाताओं ने घर से वोट दिया है। जबकि 3,01,875 डाक मतपत्र से भी डाले गए हैं। 3 लाख 62 हजार 896 वोट पड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed