फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi wrote letter for people of Rajasthan PM Modi meeting

Rajasthan Election: 'आइए, साथ मिलकर नया राजस्थान बनाएं', जोरदार प्रचार के बीच PM मोदी का राजस्थानियों को पत्र

Wed, 22 Nov 2023 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

PM Narendra Modi Letter: मोदी की गारंटी है कि हम आने वाले वर्षों में राजस्थान को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। आइए, साथ मिलकर एक नया राजस्थान बनाएं। एक ऐसा राजस्थान जिसमें विकास की अनंत संभावनाएं हों और जो अपने गौरवशाली इतिहास और उन्नत भविष्य का प्रतिबिंब बन सके।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi wrote letter for people of Rajasthan PM Modi meeting
पीएम मोदी के पत्र के कुछ अंश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हो रहा प्रचार-प्रसार अब आखिरी चरण में आ गया है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से लगी हुईं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रोड शो, चुनावी सभाओं के बाद अब पीएम मोदी ने राजस्थानवासियों के लिए एक पत्र लिखा है। अब पढ़े पीएम मोदी का पत्र... 

विज्ञापन


मेरे प्यारे राजस्थान वासियों राम-राम...

मैं राजस्थान की पुण्य भूमि को प्रणाम करता हूं, जहां जन्में वीरों और वीरांगनाओं ने सदैव इस देश पर पड़े संकट का डट कर मुकाबला किया है। मैं यहां के गौरवशाली इतिहास को नमन करता हूं जो त्याग, वीरता, तपस्या और बलिदान का प्रमाण है। अगले कुछ दिनों में राजस्थान में मतदान होने वाला है। ऐसे समय में जब आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं, मेरे विचार में आया कि मैं अपनी बात आपके बीच रखूं और आपसे भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगू। 

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi wrote letter for people of Rajasthan PM Modi meeting
मंगलवार को पीएम मोदी ने जयपुर में किया था रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने पुरानी दुश्मनी का बदला दिया 
पांच वर्ष पहले आपने अपनी इस तपोभूमि की आकांक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी कांग्रेस को दी थी। लेकिन, दुर्भाग्य से इन 5 वर्षों में राजस्थान को लाचार कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बेकाबू अपराध, निरंकुश प्रशासन और हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार ही देखने को मिला। कांग्रेस ने राजस्थान की साख को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस ने इन 5 वर्षों में राजस्थान से किसी पुरानी दुश्मनी का बदला लिया है।

सरकार के कारण शर्मिंदा होना पड़ रहा 
राजस्थान की धरती हमेशा से ईमानदारी, न्याय और लोक शासन की प्रतीक भूमि रही है। जब भी राजस्थान के बारे में बात होती है, तो हमारे मन में हमेशा सम्मान, गौरव और मर्यादा के एक राज्य की तस्वीर बनती है। लेकिन, आज राजस्थान के लोगों को कांग्रेस सरकार के कारण शर्मिंदा होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान को अपराधों में नंबर एक राज्य बना डाला है। राजस्थान में कांग्रेस ने जिस तरह असमाजिक तत्वों को खुली छूट दी, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। आज स्थिति ये है कि राजस्थान में अपनी आस्था का पालन भी मुश्किल हो गया है। अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण कांग्रेस सरकार आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई करने तक से बच रही है।

सरकार अपना मूल कर्तव्य भूली  
राजस्थान की धरती नारी शक्ति के सम्मान के लिए अपना जीवन गंवाने वालों की धरती है। लेकिन, बीते पांच साल राजस्थान में नारी शक्ति के लिए सबसे असुरक्षित वर्ष बने हैं। इसलिए आज राजस्थान की महिलाओं ने इस कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का संकल्प ले लिया है। राजस्थान की भूमि व्यापार की भूमि भी है, लेकिन खराब कानून व्यवस्था के कारण व्यापार पर भी संकट खड़ा हो गया है। और जब व्यापार प्रभावित हो रहा है, इसका सबसे अधिक असर राज्य के युवाओं पर हुआ है, रोजगार के नए अवसरों पर हुआ है। शासन सिर्फ शक्ति से नहीं, लोगों के प्रति जिम्मेदारी के भाव से जुड़ा होता है। लेकिन, दुर्भाग्य से राज्य की सरकार यह मूल कर्तव्य भूल चुकी है।

भाजपा डबल इंजन सरकार के रूप में काम करेगी
वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने हमेशा से राज्य के विकास और समृद्धि के बारे में सोचा है। हमारा विजन प्रयास, प्रतिष्ठा और प्रगति के रास्ते का है। राजस्थान में आने वाली भाजपा की सरकार डबल इंजन सरकार के रूप में काम करेगी। इस डबल इंजन सरकार के लिए तेज विकास, गरीबों को सम्मान और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति ही सुशासन के मूल मंत्र होंगे। पिछले 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, घर-घर में शौचालय इत्यादि का निर्माण कराया है। राजस्थान का कोई गरीब भूखा न रहे उसके लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था कराई है। आवास योजना से सबके सर पर पक्की छत का सपना भी साकार हो रहा है। किसान भाइयों को किसानी के छोटे बड़े खर्चों में सहायता करने के लिए सम्मान राशि उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्र, गरीबों का बहुत बड़ा संबल बने हैं।

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi wrote letter for people of Rajasthan PM Modi meeting
राजस्थान में लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

जल संसाधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
राजस्थान के लोगों से ज्यादा पानी की अहमियत कौन समझ सकता है। केंद्र की भाजपा सरकार हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए बहुत बड़ा अभियान चला रही है। पूरे देश में सिंचाई नेटवर्क को भी और सुदृढ़ किया जा रहा है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद जल संसाधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगा। केंद्र सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी कर रही है। आधुनिक होती कनेक्टिविटी से किसानों और व्यापारियों के लिए नए बाजारों के विकास का रास्ता भी बन रहा है। इससे आने वाले वर्षों में राज्य की प्रगति और तेजी से होगी।

ये मोदी की गारंटी है 
राजस्थान के लोगों ने इतिहास में जब भी किसी को वचन दिया, अपना जीवन देकर भी उसका मान रखा। लेकिन, यहां की राज्य सरकार ने हर बार गरीबों से वादे किए और इन्हें कभी पूरा नहीं किया। कांग्रेस के लोगों ने हमेशा अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। लेकिन, हमने हमेशा आप सभी के बच्चों को नए अवसर देने की कोशिश की। अब ये मोदी की गारंटी है कि हम आने वाले वर्षों में राजस्थान को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। आइए, साथ मिलकर एक नया राजस्थान बनाएं। एक ऐसा राजस्थान जिसमें विकास की अनंत संभावनाएं हों और जो अपने गौरवशाली इतिहास और उन्नत भविष्य का प्रतिबिंब बन सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed