फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 MP Manoj Tiwari says Congress supporter of Hamas Jaipur Hindi News

Rajasthan Election 2023:  मनोज तिवारी बोले- कांग्रेस हमास की समर्थक, कन्हैयालाल की हत्या हमास जैसी आतंकी घटना

Fri, 03 Nov 2023 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 10:54 PM IST
सार

सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाले प्रदेश में आज क्या हो रहा है। भ्रष्टाचार में सबसे अव्वल कोई राज्य है तो वह राजस्थान है। मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में भी नंबर एक पर है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 MP Manoj Tiwari says Congress supporter of Hamas Jaipur Hindi News
सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस आतंकी संगठन हमास की समर्थक है, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये लोग किस हद तक तुष्टिकरण के पोषक हैं। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी जाती है। उसका विडियो बनाया जाता है यहीं से हमास जैसी आतंकी गतिविधियों की शुरूआत हो गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के मुखिया इन घटनाओं को छिटपुट और सामान्य घटना बताते हैं। 

विज्ञापन


सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाले प्रदेश में आज क्या हो रहा है। भ्रष्टाचार में सबसे अव्वल कोई राज्य है तो वह राजस्थान है। मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर है। इस बात पर दुख प्रकट करने के बजाय राजस्थान के मंत्री सदन में मखौल उड़ाते देखे गए, वे कह रहे थे कि हां भई हम दुष्कर्म में नंबर वन हैं क्या करें ये मर्दों का प्रदेश जो है।
विज्ञापन


हम भी मानते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, लेकिन आप दुष्कर्म के आंकड़े पूंछने पर जो बोल रहे हैं वह शर्मनाक है। जब हम यह सुनते हैं कि राजस्थान दलित भाई-बहनों पर अत्याचार के मामलों में भी नंबर वन है, जब हम सुनते हैं कि 70 लाख युवाओं का भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ गया। पिछले पांच सालों में पेपर लीक के मामलों में राजस्थान नंबर वन है और कर्ज लेने के मामले में भी राजस्थान नंबर वन है। राजस्थान में कर्ज की यह स्थिति है, कि जन्म लेने वाला बच्चा जन्म लेते ही 71 हजार का कर्जा लेकर आंखे खोलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने कहा- राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाओं को जब सुनते हैं तब ह्दय विदारक घटनाएं सामने आती हैं। कहीं, बेटियों को भट्टी में झोंका जा रहा हैं, कहीं तेजाब डालकर कुंए में डाला जा रहा है। कांग्रेस की नेता कहतीं हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में दुष्कर्म की हजारों घटनाएं होने के बावजूद इस महिला नेत्री ने झांका तक नहीं। राजस्थान की जनता से मेरा आग्रह है कि जिस दिन मतदान के लिए जाएं इन घटनाओं को याद रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed