फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 More than 15 thousand complaints of violation of code of conduct on C Vigil app

Rajasthan Poll: सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जयपुर में सबसे ज्यादा

Sun, 19 Nov 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Nov 2023 07:37 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सी विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक 15,222 शिकायतें की गईं। इनमें से 5,757 शिकायतें सही पाई गईं थीं। शिकायत के मामले में जयपुर पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 More than 15 thousand complaints of violation of code of conduct on C Vigil app
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान में सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें सी-विजिल एप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समयसीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्ताण किया जा रहा है।

विज्ञापन


सी विजिल के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है। बाकी बचीं 8 शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें मिली हैं। इनमें से सही पाई गईं 908 शिकायतों में से अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष बचीं 2 शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह टोंक में 1334 में शिकायतों में से 817 शिकायतें सही पाई गईं हैं। इन सभी का निस्तारण कर दिय गया। कोट में 1303 में से 751 शिकायतें सही पाई गईं। अलवर में 1214 में से सहीं पाई गईं 161 शिकायतें का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन विभाग के स्तर पर हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी कार्य में नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक मौके से शिकायतों के फोटो और वीडियो आदि साक्ष्य भेजकर सी-विजिल एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed