{"_id":"65564edd6b6cae111f075a39","slug":"rajasthan-election-2023-mla-khiladi-lal-berwa-expelled-from-congress-for-six-years-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के बागी विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बेरवा छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के बागी विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बेरवा छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Thu, 16 Nov 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:48 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस पार्टी के निष्कासन का जवाब देते हुए खिलाड़ी लाल बेरवा ने कहा- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैं नहीं, जानता चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के बसेड़ी विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी खिलाड़ी लाल बेरवा को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को लेकर बेरवा ने कहा कि कांग्रेस उनके दिल और मन में बसती है। जनता की भावनाओं की कद्र करने की वजह से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बेरवा ने कहा- कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। एमएलए और एमपी कांग्रेस की बदौलत ही बन पाया था। जनता की भावनाओं को देखते हुए चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने टिकटों का वितरण गलत तरीके से किया था। जनता की भावनाओं की कद्र कर चुनाव लड़ रहा हूं। आज भी उनके मन में कांग्रेस बसी हुई है। आगे भी कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी लाल बेरवा ने कहा- बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैं नहीं, जानता चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी के निष्कासन का जवाब देते हुए कहा मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता का प्यार मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय सर्वदलीय व्यक्ति होता है। 5 साल तक जनता के बीच में रहकर सेवा करूंगा और काम करता रहूंगा।
विज्ञापन