फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Minister Murarilal could not file nomination even after the rush

Rajasthan Election: भागमभाग के बाद भी नामांकन नहीं दाखिल कर पाए मंत्री मुरारीलाल, समर्थक रहे मौजूद

Fri, 03 Nov 2023 11:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 11:13 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: दौसा विधानसभा सीट के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा नामांकन भरने से वंचित रह गए। मुरारीलाल ने आरोप लगाया है कि वह तीन बजने से दो मिनट पहले नामांकन कक्ष के बाहर पहुंच चुके थे। लेकिन पुलिस वालों ने उनका टाइम खराब करते हुए बाहर ही रोक लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Minister Murarilal could not file nomination even after the rush
प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा से कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने अपना नामांकन भरने से पहले गुप्तेश्वर रोड लोन स्थित एक मैरिज लॉन सभा की गई। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थक मौजूद रहे। गुप्तेश्वर रोड से पैदल मार्च करते हुए करते हुए अपने समर्थकों के साथ मुरारीलाल मीणा जीप में बैठे लोगों का अभिवादन लेते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर लगभग तीन बजे के आसपास पहुंचे, जहां उन्हें नामांकन भरना था।

विज्ञापन


जैसे ही मुरारीलाल मीणा उप निर्वाचन अधिकारी संजय गोर के रूम में पहुंचे, वहां बाहर से गेट बंद किया हुआ था। कलेक्ट्रेट में भागते हुए पहुंचे मुरारीलाल मीणा ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से कहा कि अभी तीन नहीं बजे हैं, गेट खोलो। लेकिन तीन बजने की बात कहकर गेट नहीं खोला गया। जैसे-तैसे करके गेट खोला गया तो मुरारीलाल मीणा उप निर्वाचन अधिकारी के कमरे में जाकर बैठ गए, जहां तक के हाल नजर आ रहे थे। भागते हुए मुरारीलाल मीणा का सांस फूल गया था। वहीं, कपड़े भी पसीने में तरबतर हो गए।
विज्ञापन


अप निर्वाचन अधिकारी के कमरे में बैठकर मुरारीलाल मीणा ने कहा, वह तीन बजने से दो मिनट पूर्व ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर चुके थे। लेकिन उप निर्वाचन अधिकारी का कैमरा बाहर से बंद था। दो मिनट सुरक्षा कर्मियों से गुहार करने में लग गई, उसके बाद अंदर पहुंचे तो नामांकन अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, वह बात अलग है कि मंत्री मुरारीलाल मीणा 11:55 पर अपना एक नामांकन दाखिल कर चुके हैं और उन्हें अब एक और नामांकन लगाना था, जिसके लिए वह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed