फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Interview of BJP MP Manoj Tiwari Attacked CM Gehlot

Rajasthan Poll: मनोज तिवारी बोले- मुस्लिम के लिए खजाना खोलो, हिंदू हो तो आंखें मूंद लो; यही कांग्रेस की सोच

Fri, 10 Nov 2023 05:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Nov 2023 05:24 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी शोर के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। आइए, जानते हैं सांसद तिवारी ने क्या कहा? 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Interview of BJP MP Manoj Tiwari Attacked CM Gehlot
भाजपा सांसद मनोज तिवारी से खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान चुनावी सभाओं को संबोधित कर वे सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे है। ऐसे में राजस्थान के सियासी मिजाज और भाजपा की रणनीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर मनोज तिवारी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। जिसमें भाजपा सांसद तिवारी से सवाल किए गए। आइए, जानते हैं उन्हों इसका क्या जवाब दिया?  

विज्ञापन


सवाल: राजस्थान का चुनाव कसा हुआ नजर आ रहा है, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अशोक गहलोत आमने-सामने खड़े हुए हैं? 
मनोज तिवारी:
मैं चुनाव को कसा हुआ नहीं देख रहा हूं, ये भाजपा के पक्ष में है। लोगों को कसा हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि अशोक गहलोत के बहुत सारे प्रचार प्रसार दिखते हैं, जो ठीक है। राज्य में जिसकी सरकार होती है वह बहुत से संसाधनों का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन, राजस्थान की जनता के मन में कई सवाल हैं। हम भ्रष्टाचार में नंबर वन कैसे हो गए? रेप के मामले में नंबर वन कैसे हो गए? दलित भाई-बहन के साथ हुए अत्याचार के मामले में नंबर वन कैसे हो गए? इसी तरह के सवाल कर्ज, पेपर लीक, साइबर क्राइम समेत अन्य मामलों को लेकर भी हैं। कांग्रेस सरकार ने 5 साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। किसान कर्जमाफी तो छोड़ ही दीजिए, उनके खेत भी नीलाम कर दिए गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: भाजपा लगातार राजस्थान को रेप नगरी बताती रही है, गहलोत इस आरोप को प्रदेश की गरिमा के साथ खिलवाड़ बताते हैं   
मनोज तिवारी:
राजस्थान और यहां के लोगों की गरिमा के साथ खिलवाड़ तो कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश के दुष्कर्म के मामले में नंबर वन कर दिया है। राजस्थानवासियों की खोई हुई इस गरिमा को वापस लाना है। बेटियों पर हुए अत्याचार का बदला चुकाना है। किसी और कन्हैयालाल का सर न काटे और सर काटने वालों को उनकी औकात बताना है। राजस्थान में कमल खिलाना है।

सवाल: मुख्यमंत्री गहलोत कह रहे हैं कि भाजपा को जीत का विश्वास है तो ईडी बार-बार यहां क्या करने आ रही है? 
मनोज तिवारी:
देखिए, ईडी चुनाव से पहले नहीं आई है। वह तो आती रहती है, उसका काम है देश में भ्रष्टाचार को रोकना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान और बिहार हमारे देश के सुंदर राज्य हैं। अगर, कहीं भी कोई भ्रष्टाचार करेगा तो उसके साथ वही व्यवहार होगा जो ईडी राजस्थान में कर रही है। इसमें कोई भेदभाव वाली बात नहीं है। मैं कहता हूं अगर, मनोज तिवारी से गलती होती है तो उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ेगा। दोषी होने पर सजा भी भुगतनी पड़ेगी।  

सवाल: गहलोत कहते हैं कि भाजपा विकास पर चुनाव नहीं लड़ेगी, वह हिंदू मुस्लिम को मुद्दा बनाएगी 
मनोज तिवारी:
आयुष्मान योजना के तहत राजस्थान में 2 करोड़ गरीब लोगों का इलाज हमने कराया। करीब 80 लाख लोगों बेघर लोगों को घर बनाकर दिए। ये सब केंद्र की मोदी सरकार ने किया। अब कांग्रेस को देखिए, 100 यूनिट बिजली फ्री देने की बात गहलोतजी ने तब की, जब उनके जाने की बारी आ गई। वे किसान कर्जमाफी की बात क्यों नहीं करते? जब उनकी सरकार जाने वाले होती है तब रेवड़िया बांटना शुरू कर देते हैं।

सवाल: मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करने में केंद्र ने साथ नहीं दिया, जिन बैंकों का हम कर सकते थे हमने कर दिया? 
मनोज तिवारी:
किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था- 10 दिन के अंदर चाहे सूर्य उगे या न उगे, हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। राहुलजी आपका मुंह है या घोड़े की पाथ है। कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी की जगह कर्ज वसूली के लिए उनके खेतों को नीलाम करना शुरू कर दिया। अगर, कोई सरकार जाती है तो अपने कर्मों से जाती और राजस्थान से अशोक गहलोत की सरकार पूरी तरीके से जा रही है।  

सवाल: गहलोत ने 7 गारंटियां दी हैं उधर, पीएम कह रहे हैं मोदी की गारंटी है, इसे कैसे देखते है? 
मनोज तिवारी:
कांग्रेस की गारंटियां पूरी नहीं होती, वह सिर्फ फेल होती है। जबकि, नरेंद्र मोदी के हर एक वाक्य में गारंटी होती है। हम कहते हैं वो करते है और जो नहीं कहते वह भी करते हैं। यह बात राजस्थान के लोगों को भी पता है। लेकिन, सबसे जरूरी है समाज के लोगों का सुरक्षित रहना। जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां, कन्हैयालाल जैसा कुछ हो जाए फिर देखिए क्या होता है। वहीं, कांग्रेस सरकार रेपिस्टों और सर तन से जुदा करने वालों का सपोर्ट करती है और कर रही है। उनको अपना वोट बैंक मान रही है।  

सवाल: सीएम योगी भी कह रहे थे तालिबानियों को सबक सिखाना है, आप भी कह रहे हैं भाजपा शासित प्रदेश में कन्हैया जैसी कोई घटना हो जाए तो देखें, इसका संदेश क्या है? 
मनोज तिवारी:
मैं कह नहीं रहा हूं, हम करके दिखाते हैं। भाजपा शासित राज्य में अपराधी तख्ती  लेकर थाने आते हैं और कहते हैं गलती हो गई। ऐसा करने वालों को सुधरने का मौका भी दिया जाता है। लेकिन, राजस्थान में क्या हो रहा है सबको पता है और दिखाई भी दे रहा है। मैं बिहार का हूं, फिर केसरिया बालम पधारो म्हारे देश जैसे यहां के गौरव गीत गाता हूं। प्रियंकाजी कहती हैं, लड़की हूं लड़ सकती हूं। यहां रेप कर बेटियों को भट्टी में झोंक दिया गया फिर भी वे वहां नहीं गईं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि प्रियंकाजी कौन सा दिल लेकर चलते हो आप जो उस परिवार से मिलने नहीं गईं। कांग्रेस हमास की समर्थक है। हमास का ग्रुप आपके मोहल्ले में आएगा और काट देगा, फिर लाश के साथ दुष्कर्म करेगा। बाद में कांग्रेस कहेगी कि यह तो हमारा वोट बैंक है। हमास का समर्थन और इजरायल के विरुद्ध कांग्रेस की नीति से लोगों को सब समझ आ गया है। इसलिए राजस्थान ही नहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी। 

सवाल: गांधी परिवार समेत राहुल और प्रियंका गांधी बाड्रा आपके निशाने पर क्यों रहती हैं? 
मनोज तिवारी:
ये लोग राजा के बेटे हैं, जो कहते हैं करते नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कर्ज माफ होगा, लेकिन किसानों की जमीनें नीलाम की गईं। प्रियंकाजी कहती हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, क्या राजस्थान की बेटी बेटी नहीं है, यहां की महिला महिला नहीं है। अपराध होता है, लेकिन ये लोग उनसे मिलने भी नहीं गए। ऐसा करना है तो फिर बोलते क्यों हो? इनकी सोच है कि अगर, मुस्लिम समाज में कोई घटना हो जाए तो रातों-रात 50 लाख रुपये और नौकरी दे दो। हमारा मानना है कि सुविधा, न्याय और सजा सभी को समान मिलना चाहिए, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। चाहे वह हिंदू, मुस्लिम हो या फिर कोई।  

सवाल: आप हिंदू धर्म की बात कर रहे हैं, चुनाव में कई प्रत्याशी भी हिंदुत्व छबि के हैं, क्या यह चुनाव हिंदु बनाम मुस्लिम पर लड़ने जा रहे हैं? 
मनोज तिवारी:  
'इंडिया गठबंधन' में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका है। इनके एक भाई स्टालिन के बेटे कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देंगे। अब राजस्थान के लोग इन्हें बताएंगे कि सनातन को खत्म करने वालों का क्या हाल होता है। भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर का शुभ और ऐतिहासिक उद्घाटन है। 500 साल के वनवास के बाद श्रीराम आ रहे है। 

सवाल: कांग्रेस के मंत्री अपने आप को राम का वंशज बताते हैं, सीएम ने भी मंदिरों के लिए खूब बजट दिया है, इस पर क्या कहेंगे? 
मनोज तिवारी:
ये वो लोग हैं जो राम को काल्पनिक बताते थे, आज राम मंदिर तैयार हो रहा है तो उसमें अपना फायदा खोज रहे हैं। इन्हें आज भगवान राम याद आ रहे हैं। इन्होंने ही लिखकर दिया था कि राम हैं ही नहीं, ये इतने बड़े कपटी है कि अब अपना फायदा खोज रहे है। मुस्लिम के लिए खजाना खोल दो और हिंदू के लिए आंख बंद कर लो, यही इनकी सोच है। लेकिन, अब इस सबका जवाब राजस्थान की जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed