फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Himachal EX CM Jairam Thakur Congress guarantees are false

Rajasthan Election 2023: पूर्व CM जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस की गारंटियां झूठीं, हिमाचल में एक भी पूरी नहीं की

Thu, 16 Nov 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Nov 2023 09:24 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 11 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से 10 गारंटियां दी थीं। लेकिन, एक भी पूरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Himachal EX CM Jairam Thakur Congress guarantees are false
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर गुरुवार को भरतपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में झूठी गारंटियां दे रही है।  

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की गारंटियां कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी दी थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। राजस्थान में विकास से ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। लाल डायरी इस बात का सबूत है। यहां पेपर लीक कर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। दिनदहाड़े हत्या और महिलाओं के साथ अपराध हुए हैं, कांग्रेस कार्यकाल में इसमें इजाफा हुआ हैं। जनता सब समझ चुकी है, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की विदाई निश्चित है। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 11 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से 10 गारंटियां दी गईं थी। कहा था- 18 साल की महिला व युवतियों के खाते में 1500 -1500 रुपए सरकार बनते ही आना शुरू हो जाएंगे। लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ। हिमाचल के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराएंगे, लेकिन एक यूनिट भी फ्री नहीं मिल रहा है। 5 साल में 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, एक साल में एक को भी नहीं मिली, उल्टा 10000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। हजारों कर्मचारियों को अभी तक सैलरी भी नहीं दी गई है। इस तरह की 10 गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राजस्थान में भी कांग्रेस ऐसी ही गारंटी दे रही है। लेकिन, ये पूरी होने वाली नहीं हैं। राजस्थान में लाल डायरी का जिक्र होता है तो कांग्रेस के नेता विचलित हो जाते हैं। राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर एक पर है, यहां दिनदहाड़े हत्याएं कर दी जाती हैं। महिलाओं के साथ अपराध होते हैं। हिंदुओं के पर्व मनाने और शोभा यात्रा निकालने को लेकर प्रतिबंध लगाया जाता है। राजस्थान में 70 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए 19 पेपर लीक हुए हैं। इसलिए जनता ने कांग्रेस की विदाई तय करने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed