फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Gajendra Singh Shekhawat used objectionable language for Congress MLAs in Sanchore

Rajasthan Election: केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता के बिगड़े बोल; कांग्रेस विधायकों के लिए बोली आपत्तिजनक भाषा

Tue, 07 Nov 2023 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: जालोर में वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायकों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। वे राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर दिए गए कांग्रेस मंत्री के बयान का जिक्र कर रहे थे। तभी उनकी जबान फिसल गई।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Gajendra Singh Shekhawat used objectionable language for Congress MLAs in Sanchore
जनसभा को संबोधित करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कांग्रेस को घेरते हुए जबान फिसल गई। यहां उन्होंने कांग्रेस विधायकों को हिजड़ा तक बता दिया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के यह सबसे खास मंत्री विधानसभा में यह बयान दे रहे थे तो कांग्रेस के विधायक हिजड़े की तरह ताली बजा रहे थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को सांचौर में भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के नामांकन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, कुछ समय पहले विधानसभा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का मर्दों के प्रदेश वाला बयान दिया था, जिसे भाजपा चुनावी मुद्दा बनाती दिख रही है।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने सवाल पूछे थे। उस दौरान अशोक गहलोत के खास सिपहसालार, सबसे वरिष्ठ, सबसे भ्रष्ट और गहलोत साहब का राज बचाने के लिए आलाकमान से भिड़ने वाले मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि दुष्कर्म इसलिए ज्यादा होते हैं क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। जब शांति धारीवाल यह बोल रहे थे तब कांग्रेस पार्टी के सारे विधायक हिजड़े की तरह ताली बजा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed