फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Gajendra Singh Shekhawat action will be taken against those who commit corruption

Rajasthan Election 2023: शेखावत बोले- भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई,  उनसे पैसे वसूलकर गरीबों के हित में लगा

Thu, 16 Nov 2023 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा- भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचार की जितनी भी लाल, पीली, काली डायरियां बनी हैं, इनके भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया जाएगा। गरीब जनता के पैसों में जिस किसी ने भी अमानत में खयानत की, उसे उसके किए का अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Gajendra Singh Shekhawat action will be taken against those who commit corruption
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी के संकल्प पत्र को विजन डॉक्यूमेंट की तरह काम में लिया जाएगा। भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों से पैसा वसूलकर गरीबों के विकास में निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन


शेखावत गुरुवार को भाजपा के घोषणा पत्र आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 के विमोचन के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र लाखों लोगों से बात करके जनभावनाओं के अनुरूप बनाया गया है। इसमें यह संकल्प है कि राजस्थान की संपूर्ण क्षमताओं को बढ़ाकर उसके आधार पर राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दृष्टिकोण से इसे तैयार किया गया है। आय और रोजगार बढ़ाने के लिए संतुलित रूप से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचार की जितनी भी लाल, पीली, काली डायरियां बनी हैं, इनके भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया जाएगा। गरीब जनता के पैसों में जिस किसी ने भी अमानत में खयानत की, उसे उसके किए का अंजाम भुगतना पड़ेगा। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो सीख दी है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा की तर्ज पर राजस्थान में भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति बनेगी। भ्रष्टाचार के पैसे को वसूल करके गरीबों के हित में विनिवेश करने की नीति रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि ओपीएस के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है, जो तमाम संभावनाओं पर विचार करके एक स्थाई समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करेगी। इसमें कोई राजनीतिक जुमलेबाजी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed