{"_id":"652ffca68e419bdda30a6d13","slug":"rajasthan-election-2023-former-district-vice-president-of-congress-in-sirohi-kuldeep-singh-deora-joins-bjp-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता देवड़ा समर्थकों के साथ BJP में शामिल, सीएम के ओएसडी लोढ़ा पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता देवड़ा समर्थकों के साथ BJP में शामिल, सीएम के ओएसडी लोढ़ा पर लगाए आरोप
Wed, 18 Oct 2023 09:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:11 PM IST
सार
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह देवड़ा ने कहा- कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति-नीति को दरकिनार कर दिया है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही में कांग्रेस को समाप्त कर दिया है। जो विधायक की चापलूसी करता है, उसी को आगे बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बुधवार को कांग्रेस को सिरोही में बड़ा झटका लगा। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह देवड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लूंबाराम चौधरी और कमलेश दवे ने कुलदीप सिंह देवड़ा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। और फिर पार्टी का दुप्पटा पहनाकर भाजपा की सदायता ग्रहण करवाई। इसके बाद प्रेसवार्ता में कुलदीप सिंह देवड़ा ने सीएम गहलोत के ओएसडी व निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
देवड़ा ने कहा- कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति-नीति को दरकिनार कर दिया है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही में कांग्रेस को समाप्त कर दिया है। जो विधायक की चापलूसी करता है, उसी को आगे बढ़ाया जाता है। जिला परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के टिकट काटकर लोढ़ा की चापलूसी करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिए गए। जिससे पूरी जिले में कांग्रेस खत्म हो गई। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता हताश और निराश हो चुके है। लोढ़ा की तानाशाही और भ्रष्टाचार के कारण मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा कें शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
कुलदीप देवड़ा ने कहा- कांग्रेस नेता हिंदुत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में इस संगठन को छोड़ने का निर्णय किया है। मेरे साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा से परेशान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आने वाले समय में भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह माड़ानी, नारायण देवासी, गंगासिंह राठौर, विधानसभा प्रभारी किरण राजपुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा, तीर्थगिरी महाराज, रोहित खत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वसिष्ठ, गोपाल माली, अमराराम प्रजापत, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, नरपतसिंह राडबर एवं लोकेश खंडेलवाल मौजूद रहे।