{"_id":"655764512461e899d50a18c9","slug":"rajasthan-election-2023-former-chief-minister-vasundhara-raje-held-a-public-meeting-in-sirohi-district-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: राजे का कांग्रेस पर हमला; बोलीं- यहां बिजली आती ही नहीं तो फ्री कहने में क्या हर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: राजे का कांग्रेस पर हमला; बोलीं- यहां बिजली आती ही नहीं तो फ्री कहने में क्या हर्ज
Fri, 17 Nov 2023 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:33 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: सिरोही की चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे कहा कि प्रदेश की कांगेस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
सिरोही में वसुंधरा राजे की चुनावी सभा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने चुनावी अभियान के तहत शुक्रवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी, पिंडवाड़ा-आबू एवं रेवदर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सघन चुनावी जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने करीब एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। राजस्थान की जनता इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश की कांगेस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया। इस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। युवकों को नौकरियां नहीं दी। उल्टे पेपर लीक माफिया पनप गए, जिससे युवकों में निराशा है।
विज्ञापन
महिला अपराध में प्रदेश अव्वल
महिलाओं के प्रति अपराधों में राजस्थान को अव्वल बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घरेलू बिजली मुफ्त का वादा कर सरचार्ज के नाम पर लूट मचाई। गांवों में बिजली आती ही नहीं है तो फ्री कहने में क्या हर्ज है। कांग्रेस की सारी घोषणाएं जनता के साथ छलावा हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में काम करने वाली भाजपा को चुनने और भारत के विकास की गति को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कांग्रेस को राजस्थान से विदाई देने के 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन
पहले रोया, फिर सोया फिर मंत्री पद खोया
भाजपा प्रत्याशी ओटराम देवासी ने कहा कि अपने बीच में जो बहरूपिया बन कर घूम रहा है जो पहले रोया, फिर सोया फिर मंत्री पद खोया। लोगों पता चल गया है इस बेहरूपीए का। तत्कालीन भाजपा सरकार में जो काम हुए वो निर्दलीय विधायक लोढ़ा अपने काम गिनाकर विकास कर रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री को जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी द्वारा सिरोही की प्रसिद्ध तलवार देकर अभिनंदन किया गया।