{"_id":"6540e81c99a48242400af4b7","slug":"rajasthan-election-2023-dearness-allowance-of-employees-increased-by-4-percent-in-rajasthan-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali Gifts: राजस्थान में कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 42 फीसदी की जगह इतना मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali Gifts: राजस्थान में कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 42 फीसदी की जगह इतना मिलेगा
Tue, 31 Oct 2023 05:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:12 PM IST
सार
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है। केंद्र के बाद राजस्थान में भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने मंगलवार को कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए। इसमें कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है। आचार संहिता लगी होने के कारण प्रदेश सरकार ने डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजा था। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इस महीने से होगा लागू
आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से लागू होगा। लेकिन, जुलाई से सितंबर तक का एरियर जीपीएफ खातों में जमा करवाया जाएगा। इसके बाद का डीए वेतन की राशि में मर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने भी बढ़ाया था महंगाई भत्ता
बता दें कि केंद्र सरकार हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया था। राज्य सरकार की तरफ से भी इसे बढ़ाया जाना था लेकिन, राजस्थान में चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में डीए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। आयोग से मंजूरी मिलने के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन