फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Date Single Phase Voting Trends in November 23 Know Result Date in Hindi

Rajasthan Election Date: 3 चुनाव बाद नवंबर में मतदान, 1 फेज में वोटिंग का ट्रेंड पुराना, प्रचार के लिए दिन कम

Mon, 09 Oct 2023 03:34 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

Rajasthan Election Date: राजस्थान में एक बार फिर एक ही फेज में मतदान होगा, इससे पहले हुए तीन चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। लेकिन, इस बार नवंबर महीने को वोटिंग के लिए चुना गया है। इसका सबसे बड़ा असर ये हुआ कि राजनीतिक पार्टियों को प्रचार-प्रसार के लिए सिर्फ 45 दिन का ही समय मिला है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Date Single Phase Voting Trends in November 23 Know Result Date in Hindi
राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने 2023 के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 23 नवंबर को प्रदेश में एक ही चरण में 200 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तीन चुनाव बाद पहली बार नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते में राजस्थान में मतदान होगा। इससे पहले पिछले तीन चुनाव में ये दिसंबर के पहले हफ्ते में होता रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान में 2023 के चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली पार्टी का चेहरा सामने होगा। इससे पहले पिछले तीन चुनाव में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ये तस्वीर साफ होती थी। 
विज्ञापन


पिछले तीन चुनाव की तारीखों पर नजर
  • 2008 में चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ, आठ दिसंबर को मतगणना हुई।
  • 2013 में एक दिसंबर को वोटिंग हुई, आठ दिसंबर को वोटों की गिनती की गई।
  • 2018 में 7 दिसंबर को मतदान हुआ, 11 दिसंबर को मतगणना की गई।
  • 2023 में 23 नवंबर को वोटिंग हुई, तीन दिसंबर को वोटों की गणना की गई।  


चुनाव प्रचार के लिए मिलेंगे सिर्फ 45 दिन
2023 के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में आचार संहिता लागू हो गई। यानी 9 अक्टूबर से आचार संहिता लग गई, अब 23 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 45 दिन मिलेंगे। पिछले 2018 के चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी। 7 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस हिसाब से पार्टियों को प्रचार के लिए 62 दिन मिले थे। इस बार चुनाव-प्रचार के लिए 17 दिन कम दिए गए हैं।  
विज्ञापन


20 जनवरी से पहले नई सरकार का गठन जरूरी
राजस्थान में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले में नई सरकार का गठन करना और विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर के दूसरे तीसरे हफ्ते में प्रदेश नई सरकार और मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत से मनमुटाव, एक क्लिक पर पढ़ें 

Rajasthan Election 2023: 119 सीटें तय करेंगी राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार; एक क्लिक पर पढ़ें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed