{"_id":"65467c3f22708cb3ab0b0c8a","slug":"rajasthan-election-2023-cp-joshi-held-meeting-in-support-of-bjp-candidate-hemant-meena-in-pratapgarh-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मीणा के समर्थन में की सभा, कहा- अबकी बार भाजपा की सुनामी आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मीणा के समर्थन में की सभा, कहा- अबकी बार भाजपा की सुनामी आएगी
Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशीयों की नामांकन सभाओं में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार भाजपा की आंधी, तूफान नहीं बल्कि सुनामी है। जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मीणा के समर्थन में की सभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को प्रतापगढ़ में पार्टी के प्रत्याशी हेमंत मीणा की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान जोशी ने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय को ध्यान मे रखते हुए काम किया। वही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक कुर्सी बचाए रखने के लिए सिर्फ तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार करने का काम किया है।
विज्ञापन
जोशी ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशीयों की नामांकन सभाओं में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार भाजपा की आंधी, तूफान नहीं बल्कि सुनामी है। जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा, क्योंकि राजस्थान की जनता सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन नारी का अपमान, किसानों-युवाओं के साथ वादाखिलाफी, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अपने साथ किए गए धोखे को नहीं।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा- कांग्रेस की नीति हमेशा तुष्टिकरण की रही है। गहलोत सरकार ने राजस्थान में हिंदू त्योहारों और भगवा पताका पर प्रतिबंध लगाने, डीजे बजाने पर रोक लगाने का काम किया है। 1992 में विवादित ढांचा अयोध्या में गिरा था और राजस्थान में इन्होंने भैरोंसिंह शेखावतजी की चुनी हुई सरकार को गिराया था। अब वही दिसंबर का महिना आने वाला है, राजस्थान में भाजपा की सरकार और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।
विज्ञापन