फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CP Joshi held meeting in support of BJP candidate Hemant Meena in Pratapgarh

Rajasthan Election 2023: प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मीणा के समर्थन में की सभा, कहा- अबकी बार भाजपा की सुनामी आएगी

Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशीयों की नामांकन सभाओं में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार भाजपा की आंधी, तूफान नहीं बल्कि सुनामी है। जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CP Joshi held meeting in support of BJP candidate Hemant Meena in Pratapgarh
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मीणा के समर्थन में की सभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को प्रतापगढ़ में पार्टी के प्रत्याशी हेमंत मीणा की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान  जोशी ने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय को ध्यान मे रखते हुए काम किया। वही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक कुर्सी बचाए रखने के लिए सिर्फ तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार करने का काम किया है। 

विज्ञापन


जोशी ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशीयों की नामांकन सभाओं में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार भाजपा की आंधी, तूफान नहीं बल्कि सुनामी है। जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा, क्योंकि राजस्थान की जनता सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन नारी का अपमान, किसानों-युवाओं के साथ वादाखिलाफी, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अपने साथ किए गए धोखे को नहीं। 
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा- कांग्रेस की नीति हमेशा तुष्टिकरण की रही है। गहलोत सरकार ने राजस्थान में हिंदू त्योहारों और भगवा पताका पर प्रतिबंध लगाने, डीजे बजाने पर रोक लगाने का काम किया है। 1992 में विवादित ढांचा अयोध्या में गिरा था और राजस्थान में इन्होंने भैरोंसिंह शेखावतजी की चुनी हुई सरकार को गिराया था। अब वही दिसंबर का महिना आने वाला है, राजस्थान में भाजपा की सरकार और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed